चलती ट्रक में आग लगने से लाखों के कपड़े खाक

Updated:
विज्ञापन

पानागढ़ : कांकसा थाना अंतर्गत पानागढ़-सवाई बाईपास में दुर्गापुर जाने के क्रम में नये कपड़ों से लदे ट्रक में अचानक आग लग गयी. ट्रक में मौजूद तमाम वस्त्र जलकर खाक हो गये. चालक, खलासी किसी तरह सुरक्षित जान बचाकर भागे. स्थानीय निवासियों ने पुलिस तथा दमकल को इसकी जानकारी दी. मौके पर दमकल इंजनों ने […]

विज्ञापन
पानागढ़ : कांकसा थाना अंतर्गत पानागढ़-सवाई बाईपास में दुर्गापुर जाने के क्रम में नये कपड़ों से लदे ट्रक में अचानक आग लग गयी. ट्रक में मौजूद तमाम वस्त्र जलकर खाक हो गये. चालक, खलासी किसी तरह सुरक्षित जान बचाकर भागे.
स्थानीय निवासियों ने पुलिस तथा दमकल को इसकी जानकारी दी. मौके पर दमकल इंजनों ने पहुंचकर आग को नियंत्रित किया. घटना से दो नंबर हाईवे पर वाहनों का आवागमन काफी देर तक बाधित रहा. आग बुझने के बाद क्षतिग्रस्त ट्रक को तथा जले वस्त्रों को सड़क से हटाकर पुलिस ने वाहनों का आवागमन सुचारू कराया. ट्रक चालक ने बताया कि लाखों रूपये के वस्त्र जलकर खाक हो गये हैं. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola