आसनसोल : सड़क के लिए ग्रामीण करेंगे वोट का बहिष्कार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पानागढ़ : पूर्व बर्दवान जिले के जमालपुर थाना अंतर्गत सालमुलार गांव के निवासियों ने पक्की सड़क की मांग को लेकर वोट बहिष्कार का आह्वान किया है. ग्रामीणों ने हाथों में तख्तियां लेकर वोट बॉयकट लिखकर गांव में जुलूस भी निकाला. मामले की बीडीओ से शिकायत भी की गई है. बीडीओ सुब्रत मल्लिक ने बताया कि […]
विज्ञापन
पानागढ़ : पूर्व बर्दवान जिले के जमालपुर थाना अंतर्गत सालमुलार गांव के निवासियों ने पक्की सड़क की मांग को लेकर वोट बहिष्कार का आह्वान किया है. ग्रामीणों ने हाथों में तख्तियां लेकर वोट बॉयकट लिखकर गांव में जुलूस भी निकाला. मामले की बीडीओ से शिकायत भी की गई है. बीडीओ सुब्रत मल्लिक ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत मिली है. उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है.
ग्रामीणों ने बताया कि आझपुर पंचायत के तहत पड़ने वाले सालमुलार ग्राम तक बादशाही रोड़ को पक्का करने की मांग पिछले कई वर्षों से की जा रही है. लेकिन पंचायत की ओर से कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है. ग्रामीणों को जमालपुर, मेमारी इसी कच्ची सड़क से होकर जाना पड़ता है. विद्यालय तथा स्वास्थ्य केंद्र जाने का यही एकमात्र रास्ता है. कच्ची सड़क को अविलंब पक्का किये जाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने इस बार पंचायत चुनाव में वोट बॉयकट का निर्णय लिया है. ग्रामीण सोना दास का आरोप है कि यदि अविलंब पक्की सड़क नहीं बनायी गयी तो ग्रामीण चुनाव बॉयकट करते रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










