श्री श्याम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा, श्री श्याम रजत जयंती महोत्सव का
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
दुर्गापुर : दुर्गापुर सेवा समिति के तत्वावधान में शहर के सागरभांगा इलाके में श्री श्याम प्रभु का एक भव्य मंदिर का निर्माण किया गया है. इसका शुभारम्भ सोमवार से कलश यात्रा के साथ किया जायेगा. शुभारम्भ के साथ ही पांच दिवसीय विविध धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन मंदिर प्रांगण में आयोजित किया जायेगा. तक़रीबन तीन करोड़ […]
विज्ञापन
दुर्गापुर : दुर्गापुर सेवा समिति के तत्वावधान में शहर के सागरभांगा इलाके में श्री श्याम प्रभु का एक भव्य मंदिर का निर्माण किया गया है. इसका शुभारम्भ सोमवार से कलश यात्रा के साथ किया जायेगा. शुभारम्भ के साथ ही पांच दिवसीय विविध धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन मंदिर प्रांगण में आयोजित किया जायेगा.
तक़रीबन तीन करोड़ की लागत से श्री श्याम प्रभु का यह मंदिर बड़े ही आकर्षक ढंग से बनाया गया है.इसकी नक्कासी और कलाकृति यहां आने वाले भक्तों को बरबस अपनी ओर आकर्षित करेगी. समिति के महासचिव राकेश भट्टड़ ने बताया कि इस श्याम मंदिर में राजस्थान से श्री खाटू जी श्याम बाबा का शीश विग्रह तथा राजस्थान के झुनझुन से श्री रानी सती दादी जी का विग्रह सालासर बालाजी (हनुमान जी), शिव परिवार (नंदी, गौरी, कार्तिकेय) तथा माँ अम्बे के विग्रहों को दुर्गापुर लाया गया है.
उन्होंने बताया कि सोमवार की सुबह करंगापाड़ा शिव मंदिर से श्याम मंदिर परिसर तक कलश यात्रा निकाली जायेगी. उसके बाद श्री श्री राणीसती जी दादी का मंगलपाठ और शिव परिवार कीर्तन का आयोजन होगा. मंगलवार को श्री सुन्दर काण्ड पाठ तथा बुधवार को श्याम अखंड ज्योति पाठ होगा. गुरूवार को विग्रहों का नगर भ्रमण तथा शुक्रवार को निशान यात्रा के बाद विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा की जायेगी.
नव निर्मित श्री श्याम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा एवं श्री श्याम रजत जयंती महोत्सव का पांच दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम रखा गया है. इसका शुभारम्भ 23 अप्रैल से होने जा रहा है तथा समापन 27 अप्रैल को होगा. उक्त धार्मिक कार्यक्रम में हजारों लोग सम्मिलत होंगे. कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में है. महोत्सव के दौरान भजन संध्या का आयोजन किया जायेगा. इसमें देश के सुप्रसिद्ध भजन कलाकार रामअवतार अग्रवाल (मुंबई), संजू शर्मा और नवीन जोशी (कोलकाता) का आना सुनिश्चित हुआ है.
उक्त कलाकारों द्वारा बहाये जाने वाले भजन गंगा में श्रद्धालु जमकर डुबकी लगाएंगे. इस आयोजन के अवसर पर आयोजन स्थल को बखूबी सजाया जा रहा है. इसके लिए विविध प्रकार के यत्न किये जा रहे है. बाबा श्याम का फूलों से भव्य श्रृंगार किया जाएगा. दुर्गापुर सेवा समिति के सभापति शंकर लाल अग्रवाल, अध्यक्ष दीपक अग्रवाल, महामंत्री राकेश भट्टड़, उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष संतोष अग्रवाल, नवनीत अग्रवाल, संस्थापक सदस्य बनवारी खेतान, दीपू अग्रवाल, रमेश राजोरिया, नरेश जी मुरारका, अशोक-पवन बाजोरिया, हरीश जी कमलिया, गोपाल गुप्त, संजीव अग्रवाल सहित समिति के समस्त पदाधिकारी आयोजन की सफलता के लिए संलग्न हैं.
उत्साही सद्स्यगन रात-दिन एक करके पूरी संजीदगी एवं गंभीरता के साथ कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर हर चीजों की व्यवस्था में लगे हुए हैं. कार्यक्रम को कुशलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए इसके कंधो पर दी गई जिमीवारियों एवं उत्तरदायित्वों को ये बखूबी पूरा करने में जुटे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










