बेडिंग दुकान, गोदाम में लगी आग, लाखों का माल जलकर खाक

Updated:
विज्ञापन

पानागढ़/बर्दवान : पूर्व बर्दवान जिले के बर्दवान सदर थाना अंतर्गत पार्क्स रोड संलग्न मनी मार्ट इलाके में बेडिंग हाउस की एक दुकान तथा गोदाम में आग लग गयी. आग की भयावह लपटों को देख समूचे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आग इतनी भीषण थी कि इसे 10 इंजनों की मदद से काबू में किया जा […]

विज्ञापन
पानागढ़/बर्दवान : पूर्व बर्दवान जिले के बर्दवान सदर थाना अंतर्गत पार्क्स रोड संलग्न मनी मार्ट इलाके में बेडिंग हाउस की एक दुकान तथा गोदाम में आग लग गयी. आग की भयावह लपटों को देख समूचे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आग इतनी भीषण थी कि इसे 10 इंजनों की मदद से काबू में किया जा सका.
आग में दुकान तथा गोदाम में मौजूद सभी सामान जलकर खाक हो गये. दमकल कर्मियों ने अनुमान के तौर पर बताया कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है. जानकारी के अनुसार आधी रात को आग लगने पर निवासियों ने दमकल विभाग को सूचित किया. दमकल कर्मी चार इंजन के साथ मौके पर पहुंचे. लेकिन आग की भयावहता को देखते हुये मेमारी, भतार आदि इलाकों से छह और इंजन मंगाये. 10 इंजनों ने पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया. लेकिन इस बीच दुकान तथा गोदाम में मौजूद समस्त सामान जलकर खाक हो गये.
इलाके में मौजूद अन्य दुकानदारों ने भी अपनी दुकान से माल निकालकर बचाने की कोशिश की. आगजनी में अन्य कई दुकानें भी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुई हैं. आगजनी की घटना को देखते हुये जेसीबी मशीन भी रात को मंगाई गयी. उससे दुकान व गोदाम का दरवाजा तोड़कर आग को नियंत्रित करने की कोशिश की गई. अग्निकांड से व्यवसायियों में आतंक है. दुकान मालिक का कहना है कि उसे भारी नुकसान हुआ है. सटीक आंकलन फिलहाल मुश्किल है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola