रंगदारी नहीं देने पर ठेकेदार के भतीजों को पीटा, आक्रोश
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पानागढ़: पश्चिम बर्दवान जिले के कांकसा थाना अंतर्गत मोल्लापाड़ा में तृणमूल समर्थित बदमाशों ने ठेकेदार के दो भतीजों की पिटाई कर दी. घायल सौम्य केश, सायन केश ने कांकसा थाने में हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. घटना से स्थानीय ठेकेदारों तथा निवासियों में रोष है. कांकसा ग्राम पंचायत अधीन मोल्लापाड़ा में सड़क निर्माण […]
विज्ञापन
पानागढ़: पश्चिम बर्दवान जिले के कांकसा थाना अंतर्गत मोल्लापाड़ा में तृणमूल समर्थित बदमाशों ने ठेकेदार के दो भतीजों की पिटाई कर दी. घायल सौम्य केश, सायन केश ने कांकसा थाने में हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. घटना से स्थानीय ठेकेदारों तथा निवासियों में रोष है.
कांकसा ग्राम पंचायत अधीन मोल्लापाड़ा में सड़क निर्माण के लिये दो लाख 66 हजार रूपये आवंटित किये गये. कार्य का ठेका स्वपन केश को मिला है. काम के एवज में स्थानीय तृणमूल समर्थित बदमाशों ने ठेकेदार से 50 हजार रूपये रंगदारी मांगी. ठेकेदारने धनराशि देने से अस्वीकार कर दिया तो बदमाशों ने उसके दो भतीजों की पिटाई कर दी. पिटाई से घायल सौम्य केश व सायन केश ने कांकसा थाने में हमलावरों के खिलाफ अभियोग दायर किया है.
पीड़ित ठेकेदार का कहना है कि उनके भतीजों पर तृणमूल के गुर्गों ने हमला किया है. घटना को लेकर थाने में अभियोग दायर किया गया है. इधर, ब्लॉक तृणमूल नेताओं ने आरोप को बेबुनियाद बताया है. शासक दल का कोई भी सदस्य इस तरह की घटना में युक्त नहीं है. मामले की निष्पक्ष जांच की बात तृणमूल नेताओं ने की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










