आसनसोल की विवाहिता करेगी शादी अपने पूर्व प्रेमी से

Updated:
विज्ञापन

आसनसोल : आसनसोल शहर की विवाहिता तथा तीन बच्चों की मां आरती देवी सोमवार को अपने पुराने प्रेमी तथा दो बच्चे के पिता राजकुमार के साथ शादी करने पर अड़ गयी है. राजकुमार धनबाद का निवासी है. धनबाद थाने में दोनों परिवारों के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा. दोनों का कहना है कि वह […]

विज्ञापन

आसनसोल : आसनसोल शहर की विवाहिता तथा तीन बच्चों की मां आरती देवी सोमवार को अपने पुराने प्रेमी तथा दो बच्चे के पिता राजकुमार के साथ शादी करने पर अड़ गयी है. राजकुमार धनबाद का निवासी है. धनबाद थाने में दोनों परिवारों के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा. दोनों का कहना है कि वह एक दूसरे से प्रेम करते है और एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते.

धनबाद थाना पुलिस के अनुसार आरती और राजकुमार दोनों धनबाद पुलिस लाइन के निवासी है. आरती की शादी कुछ वर्ष पूर्व उसके पिता ने आसनसोल के युवक से कर दी थी. उसकी शादी होने के बाद राजकुमार ने भी शादी कर ली थी. मगर वे दोनों एक-दूसरे से हमेशा मिलते -जुलते रहते थे. कुछ दिनों से आरती अपने पिता के घर में रहने आयी थी. शनिवार को दोनों मौका देख कर घर से भाग निकले. इस बाबत आरती के पिता ने धनबाद थाना में इसकी शिकायत कर दी. सोमवार को पुलिस और परिजनों के दबाव में दोनों ने धनबाद थाना में आकर सरेंडर कर दिया. थाना आने के बाद दोनों एक-दूसरे से शादी करने के लिए अड़ गये. फिलहाल दोनों पुलिस हिरासत में है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola