दुर्गापुर : बीसीसीएल कर्मी का झूलता शव बरामद

Updated:
विज्ञापन

दुर्गापुर : दुर्गापुर के सिटी सेंटर फांड़ी के अलाउद्दीन बीथी इलाके के एक मकान से झारखंड के धनबाद-झरिया मोड़ निवासी व बीसीसीएल कर्मी विश्वनाथ नाग (28) का झूलता शव पुलिस ने मंगलवार की शाम बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए दुर्गापुर महकमा अस्पताल में भेज दिया. खबर मृतक के परिवार वालों को दी गयी है. पुलिस […]

विज्ञापन

दुर्गापुर : दुर्गापुर के सिटी सेंटर फांड़ी के अलाउद्दीन बीथी इलाके के एक मकान से झारखंड के धनबाद-झरिया मोड़ निवासी व बीसीसीएल कर्मी विश्वनाथ नाग (28) का झूलता शव पुलिस ने मंगलवार की शाम बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए दुर्गापुर महकमा अस्पताल में भेज दिया. खबर मृतक के परिवार वालों को दी गयी है. पुलिस ने घटना में मकान मालिक सुकांत भट्टाचार्य और उनकी पत्नी मौसमी भट्टाचार्य को गिरफ्तार कर बुधवार को दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश कर पांच दिनों के लिए रिमांड की मांग की. न्यायाधीश ने उनकी जमानत खारिज कर पांच दिनों के लिये रिमांड में भेज दिया. मृतक की बड़ी बहन पुतुल नाग ने बताया कि भाई का मौसमी के साथ प्रेम संबंध चल रहा था.

चार दिन पूर्व झारिया से कोलकाता के लिये घर से मोटरसाइकिल से निकला था. लेकिन उन्हें पता नहीं था िक उनका भाई अब कभी नहीं लौटेगा. उन्होंने बताया कि जिस दिन वह घर से निकला था, उसके पास डेढ़ से दो लाख रूपये थे. वह बीसीसीएल के बस्ताकोला में एकाउंट देखता था. घर का वह एकमात्र कमाऊ व्यक्ति था. पूरे परिवार की जिम्मेवारी उसी पर थी. उनके भाई को दोनों पति-पत्नी ने मिलकर हत्या कर फांसी से लटका दिया है ताकि लोगों को लगे कि हत्या नहीं आत्महत्या है.

फांड़ी में हत्या का मामला दर्ज कराया गया है. पुलिस ने बताया कि कमरे से मृतक की मोटरसाइकिल, हेलमेट और बैग मिले हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि मामला हत्या या आत्महत्या का है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola