सुरूचि के बाद पायल बनी लोको पायलट
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बिजली ट्रैक्शन परिचालन में कामगार महिलाओं के लिए बड़ी उपलब्धि मुख्य क्रू नियंत्रक, टीआरएस कार्यालय में कार्यरत्त हैं आसनसोल : सहायक लोको पायलट (ई) सुरूचि कुमारी के सहयोग से पायल मिश्र आसनसोल रेल मंडल की दूसरी महिला लोको पायलट (गुड्स) हैं, जिन्होंने सभी विनिर्दिष्ट प्रशिक्षण, रोड लर्निंग तथा दक्षता को पूरा करने के पश्चात पूर्व […]
विज्ञापन
बिजली ट्रैक्शन परिचालन में कामगार महिलाओं के लिए बड़ी उपलब्धि
मुख्य क्रू नियंत्रक, टीआरएस कार्यालय में कार्यरत्त हैं
आसनसोल : सहायक लोको पायलट (ई) सुरूचि कुमारी के सहयोग से पायल मिश्र आसनसोल रेल मंडल की दूसरी महिला लोको पायलट (गुड्स) हैं, जिन्होंने सभी विनिर्दिष्ट प्रशिक्षण, रोड लर्निंग तथा दक्षता को पूरा करने के पश्चात पूर्व रेलवे आसनसोल मंडल में कार्य कर रहीं हैं. वे बिजली लोको को स्वतंत्न रूप से चलाने में पर्याप्त सक्षम है. वर्तमान में ये मुख्य क्रू नियंत्नक, टीआरएस कार्यालय में कार्यरत्त हैं. दोनों ने एक दृष्टांत स्थापित किया है. उन्होंने दिखाया है कि वे बिजली परिचालन के क्षेत्न में जिम्मेदारियों एवं दबाव को योग्यता के साथ संभाल सकती हैं.
यह पूर्व रेलवे खासतौर पर आसनसोल मंडल के बिजली ट्रैक्शन परिचालन में कामगार महिलाओं के लिए बड़ी उपलब्धि है. मंडल रेल प्रबंधक रीके मिश्र ने इन सभी महिला क्रू द्वारा लोको चलाने पर संतोष जताया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










