नेट में अब दो पेपर, जेआरएफ के लिए उम्र सीमा होगी 30 वर्ष
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
सीबीएसई. परीक्षा दो पालियों में आठ जुलाई को, आवेदन छह मार्च से विश्वविद्यालय तथा कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर पद की नियुक्ति के लिए नेट उत्तीर्ण करनाअनिवार्य है. इस प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए परीक्षा के पेपरों तथा कुल अंकों में कटौती की गयी है. इससे अभ्यार्थी काफी लाभान्वित होंगे. आसनसोल : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा […]
विज्ञापन
सीबीएसई. परीक्षा दो पालियों में आठ जुलाई को, आवेदन छह मार्च से
विश्वविद्यालय तथा कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर पद की नियुक्ति के लिए नेट उत्तीर्ण करनाअनिवार्य है. इस प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए परीक्षा के पेपरों तथा कुल अंकों में कटौती की गयी है. इससे अभ्यार्थी काफी लाभान्वित होंगे.
आसनसोल : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) तथा जूनियर रिसर्च फैलोशिप (जेआरएफ) में शामिल होने के लिए इच्छुक अभ्यार्थियों के लिए राहत की खबर है. बोर्ड ने नेट के पैटर्न में बदलाव किया है. इसमें अभ्यार्थियों को अब दो पेपर की ही परीक्षा देना होगी. जबकि पिछले वर्ष तक इस परीक्षा में तीन पेपर हुआ करते थे. वहीं जूनियर रिसर्च फैलोशिप (जेआरएफ) के अभ्यार्थियों के लिए उम्र सीमा में दो वर्ष की वृद्धि करते हउए 28 वर्ष से बढ़ा कर 30 वर्ष कर दिया गया है. विश्वविद्यालयों तथा कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर पद के लिए नेट उत्तीर्ण होना अनिवार्य है. जानकारी के अनुसार बोर्ड की ओर से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










