प्रथम सेमेस्टर के छात्रों की ऑनलाइन पंजीयन नहीं होने का मामला
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कुलपति डॉ साधन चक्रवर्ती ने परीक्षा तिथि में बदलाव से किया इंकार आसनसोल : बीबी कॉलेज के प्रथम सेमेस्टर के स्टूडेंटस के ऑनलाईन पंजियन न होने को लेकर काजी नजरूल विश्वविद्यालय स्तर से कार्रवाई करते हुए कॉलेज के प्रिंसिपल से उन स्टूडेंटसों की सूची भेजने का निर्देश मंगलवार को जारी किया गया. काजी नजरूल विश्वविद्यालय […]
विज्ञापन
कुलपति डॉ साधन चक्रवर्ती ने परीक्षा तिथि में बदलाव से किया इंकार
आसनसोल : बीबी कॉलेज के प्रथम सेमेस्टर के स्टूडेंटस के ऑनलाईन पंजियन न होने को लेकर काजी नजरूल विश्वविद्यालय स्तर से कार्रवाई करते हुए कॉलेज के प्रिंसिपल से उन स्टूडेंटसों की सूची भेजने का निर्देश मंगलवार को जारी किया गया. काजी नजरूल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ साधन चक्रवर्ती ने प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा तिथि में बदलाव की आशंका से इंकार करते हुए निर्धारित समय से ही परीक्षा होने की बात कही. उन्होंने कहा कि पंजियन को लेकर आ रही समस्याओं को जल्द ही विश्वविद्यालय स्तर से सुलझा लिया जायेगा. कुलपति डॉ चक्रवर्ती ने कहा कि स्टूडेंटस स्तर से पंजियन को लेकर आइडी पासवार्ड एवं इमेल एक्सेस करने संबंधी समस्याओं के समाधान को लेकर तकनीकी स्तर पर हर संभव सहयोग किया जायेगा.
ऑनलाईन पंजियन कार्य का दायित्व टीसीएस को दिया गया है. स्टूडेंटसों को भेजे गये आइडी पासवार्ड को लेकर आ रही समस्याओं के लिए उन्होंने कहा कि संभवत: कुछ स्टूडेंटस अपने पासवार्ड भूल गये होंगे. वेबसाईट में ब्यौरे दर्ज करने के दौरान दिये गये मोबाइल नंबरों को भी स्टूडेंटस सही ढंग से डाल नहीं पाने के कारण मुश्किलें हो रही हैं. उन्होंने जल्द ही समस्या के समाधान का आश्वासन दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










