मजहब और पंथवाद की दीवारों से ऊपर उठकर मानवता का शिखर मजबूत करें
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
दिगम्बर जैन समाज के मुनी श्री प्रतीक सागर जी महाराज पहुंचे दुर्गापुर पदयात्रा के माध्यम से मुनि जी पहुंचेंगे कोलकाता के पारसनाथ मंदिर दुर्गापुर : दुर्गापुर के विधाननगर से कोलकाता के पारसनाथ मंिदर जाने के यात्राक्रम में दिगम्बर जैन समाज के क्रांतिवीर मुनीश्री प्रतीक सागर महाराज ने सामाजिक सद्भावना को अनिवार्य बताते हुए कहा कि […]
विज्ञापन
दिगम्बर जैन समाज के मुनी श्री प्रतीक सागर जी महाराज पहुंचे दुर्गापुर
पदयात्रा के माध्यम से मुनि जी पहुंचेंगे कोलकाता के पारसनाथ मंदिर
दुर्गापुर : दुर्गापुर के विधाननगर से कोलकाता के पारसनाथ मंिदर जाने के यात्राक्रम में दिगम्बर जैन समाज के क्रांतिवीर मुनीश्री प्रतीक सागर महाराज ने सामाजिक सद्भावना को अनिवार्य बताते हुए कहा कि भारतीय संस्कॄति अहिंसा और शाकाहार की पक्षधर है. अहिंसा धर्म,समाज, मजहब के लिये अमृत सूत्र है. महावीर स्वामी जहां एक ओर जियो और जीने दो का संदेश देते हैं, वहीं बुद्ध करूणा, जीसस प्रेम और भाईचारा का सूत्रपात करते हैं. हमारी संस्कृति जीवन देने की संस्कृति रही है, किसी के जीवन के साथ खिलवाड़ करने की नहीं. अणु और परमाणु बम से विनाश होता है. सत्य, अहिंसा, ब्रह्मचर्य के अणुव्रत से जीवन का संहार होता है.
आज देश और समाज में गरीबी नहीं गैर बराबरी है. इस कारण समाज टूट रहा है. परिवार बिखर रहा है. टूटते हुये समाज और परिवार को संगठित करने का संकल्प लेकर इस देश के संत होने के नाते ग्राम-नगर- कस्बे में पदयात्रा करते हुए बंगाल की धरती पर प्रेम,भाईचारा, अहिंसा और शाकाहार का उद्घोष करने आया हूं. धर्म से आशय चित की सरलता, मन की निर्मलता व हृदय की पवित्रता से हैं. कोई भी धर्म अहिंसा व सत्य के पथ पर बढ़ना सिखाता है. सभी महापुरुषों ने भी यही सीख दी है. वर्तमान समय में समाज में भाईचारा कम होता जा रहा है. इसलिए हम धर्म व सद्भाव की अलख जगाने निकले हैं. मैं बंगाल के सभी श्रद्धालुओं से आह्वान करता हूं कि वे मजहब और पंथवाद की दीवारों से ऊपर उठकर मानवता का शिखर मजबूत करें. इस अवसर पर श्री विपिन जैन,सम्राट गोलछा आदि अन्य श्रद्धालुओं ने अपना योगदान दिया.
मौके पर उपस्थित सम्राट गोलछा ने बताया कि दिगम्बर जैन समाज के क्रांतिवोर मुनी श्री प्रतीक सागर जी महाराज अपने पदयात्रा के दौरान सोमवार को दुर्गापुर शहर विधाननगर पहुंचे जहां उन्होंने आहार ग्रहण किया. जिसके बाद वे राजबांध के लिए रवाना हो गये. वहां उनका रात्रि विश्राम होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










