नये सिरे से बनायें जायेंगे अाधार कार्ड जिले में
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जिलाशासक शंशाक सेठी ने अधिकारियों संग बैठक कर की समीक्षा सभी प्रक्रियाएं सरकारी कार्यालय प्रांगणों में ही करने का दिया निर्देश आसनसोल : जिले अंतर्गत नगर निगम अंचल एवं बीडीओ इलाकों में आधार कार्ड से वंचित लोगों को आधार कार्ड बनाये जाने के मुददे पर शुक्रवार को जिलाशासक कार्यालय में जिलाशासक शशांक सेठी की अध्यक्षता […]
विज्ञापन
जिलाशासक शंशाक सेठी ने अधिकारियों संग बैठक कर की समीक्षा
सभी प्रक्रियाएं सरकारी कार्यालय प्रांगणों में ही करने का दिया निर्देश
आसनसोल : जिले अंतर्गत नगर निगम अंचल एवं बीडीओ इलाकों में आधार कार्ड से वंचित लोगों को आधार कार्ड बनाये जाने के मुददे पर शुक्रवार को जिलाशासक कार्यालय में जिलाशासक शशांक सेठी की अध्यक्षता में बैठक हुई. एडीएम (जेनरल) प्रलय राय चौधरी, डीपीएलओ, जिले के बीडीओ उपस्थित थे.
जिलाशासक श्री सेठी ने जिले एवं बीडीओ स्तर पर आधार कार्ड से वंचित लोगों के नामों का ब्यौरा बनाकर पुन: आधार कार्ड निर्माण प्रक्रिया आरंभ किये जाने का निर्देश दिया. विभागीय अधिकारियों स्तर से जिले में नगर निगम एवं बीडीओ इलाके में सर्वे कर आधार कार्ड से वंचित लोगों की सूची बनायी जायेगी. बैठक में शामिल अधिकारियों ने कहा कि कुछ मामलों में दो से तीन बार की प्रक्रिया के बाद भी एक ही परिवार के सभी लोगों के आधार कार्ड नहीं बन पाने की सूचना है.
आधार कार्ड न होने से लोगों को कई सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है. उन्होंने फिर से आधार कार्ड बनाने और पूर्व में बने आधार कार्ड में भूल में संशोधन के लिए कैंप लगाये जाने का निर्देश दिया. आधार कार्ड बनाने संबंधी सभी प्रक्रियाएं सरकारी कार्यालय प्रांगणों में ही आरंभ किये जाने का निर्देश दिया गया. निर्माण कार्य एजेंसी के माध्यम से ही किया जायेगा परंतु प्राइवेट कार्यालयों व आवासों में आधार कार्ड नहीं बनाये जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










