क्रेडिट-डेबिट कार्ड से बना सकेंगे टिकट

Updated:
विज्ञापन

डिजिटल तथा कैशलेस इंडिया निर्माण की दिशा में रेलवे बोर्ड शीघ्र ही चलती ट्रेन में कैश से टिकट बनाने के स्थान पर अब क्रेडिट-डेबिट कार्ड के उपयोग की व्यवस्था विचार कर रहा है. इस नयी व्यवस्था से ट्रेन यात्रा और अधिक आसान हो जायेगी. आसनसोल : अगर आप बिना टिकट के यात्र कर रहे हैं, […]

विज्ञापन

डिजिटल तथा कैशलेस इंडिया निर्माण की दिशा में रेलवे बोर्ड शीघ्र ही चलती ट्रेन में कैश से टिकट बनाने के स्थान पर अब क्रेडिट-डेबिट कार्ड के उपयोग की व्यवस्था विचार कर रहा है. इस नयी व्यवस्था से ट्रेन यात्रा और अधिक आसान हो जायेगी.

आसनसोल : अगर आप बिना टिकट के यात्र कर रहे हैं, तो कैश रहना जरूरी नहीं है. अब क्रेडिट और डेबिट कार्ड इस्तेमाल कर आप अपना टिकट बनवा सकते हैं. यह योजना रेलवे द्वारा जल्द ही शुरू की जायेगी. रेलवे ने नये साल में रेल यात्रियों को नया तोहफा देने का निर्णय लिया है. अब चलती ट्रेन में यात्री कैश न होने पर क्रेडिट और डेबिट कार्ड से रेल टिकट बुक करा सकते हैं. इसके लिए टीटीई को टैब व पीओएस मशीन जल्द ही उपलब्ध करा दी जायेगी.
बिना टिकट के यात्रा करेंगे तो ट्रेन में बनाना होगा टिकट
कैश पैसा नहीं रहने पर क्रेडिट व डेबिट कार्ड का इस्तेमाल
अब कार्ड से भी भर सकेंगे जुर्माना
अगर आप ट्रेन में बिना टिरट सफर कर रहे हैं या फिर महिला बोगी में पकड़े गये तो टीटीई आप से जुर्माना वसूलेंगे. यात्रियों के पास पैसा नहीं रहने पर हिरासत में ले लिया जाता था या फिर जेल भेज दिया जाता था. लेकिन क्रेडिट व डेबिट कार्ड का इस्तेमाल कर आप छूट सकते हैं. कैश नहीं रहने पर परिजन को बुलाते हैं. मौके पर क्रेडिट व डेबिट कार्ड इस्तेमाल कर पुलिस से छुटकारा पा सकते हैं.
टिकट कटाने की परेशानी होगी दूर
अब जल्द ही रेल यात्री टिकट कटाने की परेशानी से दूर हो जायेंगे. रेलवे अब नयी योजना लानेवाला है. इस योजना से यात्रियों तो टिकट कटाने का झंझट नहीं रहेगा. ऐसे यात्री जिन्होंने आनन-फानन में ट्रेन पकड़ा हो अथवा जिनके पास टिकट न हो या किसी कारणवश अपना टिकट न ले पाये हो, रेलवे ऐसे यात्रियों का सफर आसान करने जा रहा है. इसके तहत आनेवाले दिनों में रेलवे के टीटीई के हाथ में एक टैब और एक पीओएस मशीन होगी. इसमें सफर के दौरान यात्री क्रेडिट व डेबिट कार्ड का प्रयोग कर खाली पड़े सीटों पर आरक्षण प्राप्त कर सकेंगे. इस सुविधा के लागू होने से यात्रियों को काफी सुिवधा होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola