बांकुड़ा इंजीनियरिंग कॉलेज प्रांगण में साइबेरियन पक्षियों ने डाला डेरा

Updated:
विज्ञापन

बांकुड़ा : बांकुड़ा इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रांगण में साइबेरियन, सिंगापुर के पक्षियों ने डेरा डाल दिया है. कॉलेज के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों के अलावा ये पक्षी आसपास के लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुये हैं. साइबेरियन पक्षियों को देखने के लिये दूरदराज से लोग पहुंच रहे हैं. कॉलेज सूत्रों का कहना है िक अनुसूल एवं […]

विज्ञापन

बांकुड़ा : बांकुड़ा इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रांगण में साइबेरियन, सिंगापुर के पक्षियों ने डेरा डाल दिया है. कॉलेज के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों के अलावा ये पक्षी आसपास के लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुये हैं. साइबेरियन पक्षियों को देखने के लिये दूरदराज से लोग पहुंच रहे हैं. कॉलेज सूत्रों का कहना है िक अनुसूल एवं सुरक्षित वातावरण ही हजारों की संख्या में पक्षियो को प्रति वर्ष यहां खींच लाती है. िपछले दस वर्षों से ये पक्षी यहां आ रहे हैं. कॉलेज के रजिस्ट्रार रामानन्द मुखर्जी ने कहा िक दस वर्षों से कॉलेज साइबेरियन एवं सिंगापुरी पक्षियों का बसेरा बना हुआ है. हजारों की संख्या मे पक्षी यहां पहुंचे हैं.

पक्षियों को जन साधारण की तरफ़ से कोई समस्या उत्पन ना हो, इसके लिये तालाब के चारों ओर सुरक्षा गार्डों को लगाया गया है. लोगों को सचेत भी किया जा रहा है. श्री मुखर्जी ने कहा िक शीत शुरू होते ही पक्षियों का आना शुरू हो जाता है. जनवरी के अंत तक ये चले जाते हैं. राजस्थान, बिहार, झारखंड, यूपी के छात्र-छात्राओं तथा अभिभावकों के लिये ये पक्षी आकर्षण का केंद्र बने हुये हैं. शुक्रवार को पक्षी दिवस मनाया जायेगा. कॉलेज बंद होने के बावजूद मनोरम दृश्य को देखने के लिये कॉलेज का मुख्य दरवाजा खुला रखा जायेगा. वन विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में इन पक्षियों के बारे मे जानकारी उपलब्ध कराई जायेगी. अभिभावक सुशान्त घोष ने कहा िक ऐसा नजारा खूब कम देखने को नसीब होता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola