दुर्गापुर महकमा अस्पताल से वीडियो वायरल होने की घटना की पुनरावृति
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
आत्महत्या का असफल प्रयास करने वाली प्रेमिका का वीडियो वायरल दो पुलिस कर्मी आये संदेह के घेरे में दुर्गापुर : दुर्गापुर महकमा अस्पताल में जन्मे अद्भुत शिशु के वीडियो वायरल का मामला अभी शहर के लोग भुला भी नहीं पाये थे कि एक बार फिर इस प्रकार की घटना की पुनरावृति हो गयी. नव वर्ष […]
विज्ञापन
आत्महत्या का असफल प्रयास करने वाली प्रेमिका का वीडियो वायरल
दो पुलिस कर्मी आये संदेह के घेरे में
दुर्गापुर : दुर्गापुर महकमा अस्पताल में जन्मे अद्भुत शिशु के वीडियो वायरल का मामला अभी शहर के लोग भुला भी नहीं पाये थे कि एक बार फिर इस प्रकार की घटना की पुनरावृति हो गयी. नव वर्ष के पहले दिन जब सभी लोग उल्लास में डूबे हुए थे, उसी दरम्यान दुर्गापुर महकमा अस्पताल में इलाजरत एक तरुणी का वीडियो वायरल होने से अस्पताल प्रशासन की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगाया जा रहा है. घटना को लेकर शिल्पांचलवासियों में रोष व्याप्त है. बताया जाता है कि शहर की एक किशोरी ने प्रेम में असफल होने के बाद अपने हाथ की नस काटकर आत्महत्या का प्रयास किया था. परिजनों ने उसे दुर्गापुर महकमा अस्पताल ले गये.
आत्महत्या के प्रयास का मामला होने के कारण अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में अस्पताल के चिकित्सक किशोरी की कटी नस के उपचार में जुट गये. इसी घटना का वीडियो वायरल कर दिया गया. इस वीडियो में किशोरी की कटी नस से रक्तस्राव को अस्पताल में चिकित्सक रोकने का प्रयास कर रहे हैं. इस दौरान किशोरी जोर-जोर से चित्कार कर रही थी. वीडियों में दो पुलिस वाले भी दिख रहे हैं. आशंका है िक मौके पर उपस्थित इन्हीं पुलिस वालो ने वीडियो वायरल किया है. मामले में एडीसीपी अभिषेक मोदी ने कहा िक उन्हें इस वीडियों की पूरी जानकारी नहीं है. मामले की छानबीन की जायेगी. दोषियों को बख्सा नहीं जायेगा. इस मुद्दे पर जिलाशासक शशांक सेठी ने कहा कि यह घटना पूरी तरह अमानवीय है. इस घटना की जांच कर दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जायेगी. अस्पताल अधीक्षक से फोन पर संपर्क करने के प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं होने के कारण उनकी कोई प्रतिक्रया नहीं प्राप्त हो सकी है. गौरतलब हो कि बीते वर्ष जून महीने में दुर्गापुर के एक दम्पति के अद्भुत शिशु के जन्म का वीडियो इसी अस्पताल से वायरल किया गया था. मामले को लेकर प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई की गई थी. लेकिन उसके बाद फिर इस तरह की घटना की पुनरावृति ने अस्पताल प्रबंधन की गैर जिम्मेदाराना हरकत को उजागर कर दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










