तीन कैटेगरी की मैराथन दौड़ होगी सात को
आसनसोल : मेयर जितेंद्र तिवारी ने कहा कि आसनसोल को स्वच्छ और निर्मल शहर बनाने के तहत नगर निगम द्वारा चलाये जा रहे अभियान ‘क्लीन आसनसोल, ग्रीन आसनसोल’ और मुख्यमंत्नी ममता बनर्जी के निर्देश पर राज्य भर में चलाये जा रहे ‘सेफ ड्राइव, सेव लाइफ’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और उन्हें इन दो अभियानों […]
आसनसोल : मेयर जितेंद्र तिवारी ने कहा कि आसनसोल को स्वच्छ और निर्मल शहर बनाने के तहत नगर निगम द्वारा चलाये जा रहे अभियान ‘क्लीन आसनसोल, ग्रीन आसनसोल’ और मुख्यमंत्नी ममता बनर्जी के निर्देश पर राज्य भर में चलाये जा रहे ‘सेफ ड्राइव, सेव लाइफ’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और उन्हें इन दो अभियानों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आसनसोल नगर निगम और आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के संयुक्त प्रयास से सात जनवरी को ‘रन फॉर आसनसोल’ मैराथन दौड़ का आयोजन होगा.
वे बुधवार को पुलिस कमिश्नरेट मुख्यालय में मीडिया से बात कर रहे थे. पुलिस आयुक्त लक्ष्मी नारायण मीणा, पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) अरिंदम दत्ता चौधरी, कार्यक्र म के कोऑर्डिनेटर सह बंगाल सृष्टि के निदेशक निर्मल झा आदि उपस्थित थे. मेयर श्री तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्नी का लक्ष्य सड़क दुर्घटनाओं में राज्य में मौत शून्य करना है.
इसके लिए जन जन को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से राज्य भर में ‘सेफ ड्राइव, सेव लाईफ’ का अभियान चल रहा है. यदि प्रत्येक नागरिक ट्रॉफिक नियमों के प्रति जागरूक हो जाये तो दुर्घटना की दर शून्य हो जायेगी और किसी भी व्यक्ति की मौत सड़क दुर्घटना ने नहीं होगी. इसके साथ ही आसनसोल शहर को मॉडल शहर बनाने के उद्देश्य से ‘क्लीन आसनसोल, ग्रीन आसनसोल’ अभियान नगर निगम द्वारा चलाया जा रहा है. पुलिस आयुक्त श्री मीणा ने कहा कि इसमें हजारों प्रतियोगियों के भाग लेने की संभावना है.
कार्यक्र म में 10 किलोमीटर, पांच किलोमीटर और दो किलोमीटर की मैराथन दौड़ होगी. इनमें कोई भी प्रतियोगी भाग ले सकता है. कुछ विदेशी प्रतियोगियों के भी इसमें भाग लेने की संभावना है. को-ऑॅर्डिनेटर श्री झा ने बताया कि 10 किलोमीटर और पांच किलोमीटर मैराथन में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा. जिसके लिए शुल्क एक सौ रूपये निर्धारित है. ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है. सृष्टि नगर सेंट्रम मॉल में आकर भी रजिस्ट्रेशन करा सकते है. रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है. दो किलोमीटर मैराथन के लिए कोई फी नहीं लगेगी. कार्यक्र म के दिन जो भी आयेंगे, वे दौड़ में शामिल हो सकेंगे. दस किलोमीटर मैराथन में महिला और पुरु ष वर्ग के विजयी प्रतियोगियों में प्रथम को 20 हजार रूपय.े नगद व उपहार, द्वितीय को 15 हजार रु पये व उपहार, तृतीय को 10 हजार रु पये व उपहार और पांच किलोमीटर मैराथन में पुरु ष तथा महिला वर्ग के विजयी प्रतियोगी प्रथम को 15 हजार रु पये व उपहार, द्वितीय को 10 हजार रु पये व उपहार और तृतीय को साढ़े सात हजार रु पये और उपहार दिये जायेंगे. दो किलोमीटर मैराथन में दौड़ने वालों के लिए कोई पुरस्कार नहीं रहेगा. मेयर श्री तिवारी तथा पुलिस आयुक्त श्री मीणा ने मैराथन दौड का रूटमैप जारी किया. सुबह सात बजे 10 किलोमीटर, सवा सात बजे पांच किलोमीटर और साढ़े सात बजे से दो किलोमीटर की दौड़ पोलो ग्राऊंड मैदान से आरंभ होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










