फर्जी विधायक बन कर रह रहा उसके संग सर्किट हाउस में

Updated:
विज्ञापन

दुस्साहस. आसनसोल से अपहृत युवती को लेकर अपहरणकर्ता पहुंचा रांची से आरा बेहतर कैरियर का लालच देकर रांची के व्यवसायी ने आसनसोल की युवती का न सिर्फ अपहरण कर रखा है, बल्कि फर्जी विधायक बन सरकारी सर्किट हाउस में भी रह रहा है. उसकी पत्नी की शिकायत पर बिहार पुलिस ने मामले की जांच शुरू […]

विज्ञापन

दुस्साहस. आसनसोल से अपहृत युवती को लेकर अपहरणकर्ता पहुंचा रांची से आरा

बेहतर कैरियर का लालच देकर रांची के व्यवसायी ने आसनसोल की युवती का न सिर्फ अपहरण कर रखा है, बल्कि फर्जी विधायक बन सरकारी सर्किट हाउस में भी रह रहा है. उसकी पत्नी की शिकायत पर बिहार पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है.
आसनसोल. बेहतर कैरियर का लालच देकर आसनसोल की युवती का अपहरण कर रांची के मसाला व्यवसायी अमरेन्द्र कुमार सिंह उसे लेकर आरा (बिहार) चला गया. खुद को विधायक बता उसने सर्किट हाउस में सात दिनों तक मौज-मस्ती की. पत्नी शालिनी सिंह के वहां पहुंचने पर वह अपहृत युवती को लेकर फरार हो गया. शालिनी ने नालंदा थाने में शिकायत दर्ज करायी है. नालंदा पुलिस उसकी तलाश कर रही है. युवती के परिजनों से भी संपर्क किया जा रहा है. आरा जिला प्रशासन ने भी सर्किट हाउस के कर्मियों से पूछताछ शुरू की है.
रांची से पत्नी के पहुंचने पर झांसा दे भाग निकला मसाला व्यवसायी अमरेंद्र
नवादा थाना पुलिस की जांच में हुआ खुलासा, छह नवंबर को दर्ज है प्राथमिकी
क्या है पूरा मामला
रांची के मसाला व्यवसायी अमरेन्द्र सिंह की मुलाकात आसनसोल निवासी युवती से फेसबुक के माध्यम से हुयी. इसके बाद उनकी नजदीकियां बढ़ने लगी. उसने युवती को बेहतर कैरियर देने का दिलासा दिया. युवती ने अपने परिजनों को सारी सूचना दी. अचानक अमरेन्द्र युवती को लेकर गायब हो गया. काफी तलाश करने के बाद भी जब युवती का कोई सुराग परिजनों को नहीं मिला तो बीते छह नवंबर को उन्होंने अपहरण की शिकायत दर्ज करा दी.
सर्किट हाउस में रहने का खुलासा
इस मामले में अमरेन्द्र की पत्नी शालिनी सिंह ने नवादा थाने में पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी. पुलिस की जांच में चौंकानेवाला खुलासा हुआ. तथ्यों के अनुसार अमरेन्द्र फर्जी विधायक बन कर 14 दिसंबर को ही भोजपुर के जिलाशासक के ओएसडी को फोन कर आरा में अपने नाम से सर्किट हाउस का एक कमरा बुक करा लिया था. 16 दिसंबर को वह अपहृत युवती के साथ सर्किट हाउस पहुंचा और सात दिनों तक उसके साथ मौज-मस्ती की. सर्किट हाउस के कर्मचारियों को उनकी गतिविधियों को देखकर थोड़ा शक जरु र हुआ था लेकिन विधायक की धौंस के आगे उनकी एक न चली. इस बीच उन्होंने जब भी उससे किराये की मांग की तो वह पैसे बाद में देने का बहाना बना टालमटोल करता रहा.
क्या कहा शालिनी ने
इधर शालिनी ने नवादा के थानेदार को बताया कि वह अपने पति से फोन पर बात कर आरा आई थी. आरा में उसके पति ने अकेले ही उससे सर्किट हाउस के पास मुलाकात की और फिर चकमा देकर फरार हो गया. इधर नवादा थाने में शिकायत करने के बाद नवादा थाने की पुलिस जब मामले की जांच के लिए सर्किट हाउस पहुंची तो वहां पर सारा सामान छोड़ कर फर्जी विधायक अपने साथ मौजूद अपह्रत युवती के साथ फरार हो चुका था.
शालिनी ने बताया कि जिस युवती के साथ उसने सर्किट हाउस में मौज-मस्ती की, वह पश्चिम बंगाल के आसनसोल की रहनेवाली है जिसके अपहरण का केस छह नवंबर को थाने मे दर्ज कराया गया था.नवादा थाना प्रभारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच को एक पुलिस पदाधिकारी को भेजा गया था. मामले की जांच की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola