डीआरएम ने पुरस्कृत किया माह के सितारों को
हर माह मंडल में जमीननी स्तर पर बेहतर कार्य करनेवाले चयनित प्रशस्ति पत्र के साथ पांच सौ रुपयों का नगद पुरस्कार, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा आसनसोल : पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के किसी कर्मचारी द्वारा जमीनी स्तर पर किये जा रहे अच्छे कार्य की मान्यता और स्वीकृति देने के उद्देश्य से दिसंबर के लिए ‘माह का […]
हर माह मंडल में जमीननी स्तर पर बेहतर कार्य करनेवाले चयनित
प्रशस्ति पत्र के साथ पांच सौ रुपयों का नगद पुरस्कार, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा
आसनसोल : पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के किसी कर्मचारी द्वारा जमीनी स्तर पर किये जा रहे अच्छे कार्य की मान्यता और स्वीकृति देने के उद्देश्य से दिसंबर के लिए ‘माह का सितारा’ पुरस्कार मंगलवार को घोषित हुआ. इसमें लोकेश नाथ बाउरी (जमादार, आसनसोल) कल्पना सरकार (चीफ मैट्रोन, आसनसोल), मानिक राय (तकनीशियन-।।, डीजल, अंडाल), राजकुमार राम आर्या (वरिष्ठ तकनीशियन, कैरेज एवं वैगन, आसनसोल), शैलेश कुमार (प्रधान आरक्षी, अपराध शाखा, आसनसोल), विनोद (आरक्षी/आसनसोल), सुशील कुमार सिंह (लोको पायलट,शंटर,अंडाल), नजरु ल इस्लाम (स्टेशन प्रबंधक, सिउड़ी), एस नंदी ( पोर्टर, राजबांध), केपी मीना (मुख्य कल्याणनिरीक्षक,आसनसोल), मनोरंजन त्रिवेदी (एसएसई, सिगनल-दो, आसनसोल) शामिल हैं. मंडल रेल प्रबंधक के कक्ष में संपन्न बैठक में मंडल रेल प्रबंधक पीके मिश्र ने प्रत्येक चयनित कर्मी को माहभर में उनके अच्छे कार्य की प्रशंसा के तौर पर प्रशस्ति- पत्र और पांच सौ रूपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया.
पुरस्कार पाने वाले सभी कर्मियों को बधाई देते हुए श्री मिश्र ने आशा जतायी कि यह मासिक पुरस्कार साथी रेलकर्मियों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उन्हें प्रेरित भी करेगा तथा दैनिक कार्यालयीन कार्य के निष्पादन में उनका सर्वोत्तम सामने लायेगा. उन्होंने कहा कि बदले में इससे कर्मचारियों के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का आरंभ होगा जिससे कार्यालयीन कार्यों का और अधिक निष्ठापूर्ण और त्वरित निपटान का मार्ग प्रशस्त होगा. अपर मंडल रेल प्रबंधक आरके बरनवाल और अन्य शाखा अधिकारी इस बैठक में उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










