सरकारी अफसर बन कर जमा रहा था धौंस, हुआ गिरफ्तार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पार्क स्ट्रीट में नीली बत्ती की कार में घूम रहा था पार्क स्ट्रीट व लाउडन स्ट्रीट में कुछ युवकों को पीटने का आरोप कोलकाता. खुद को बड़ा सरकारी अफसर बताकर पार्क स्ट्रीट इलाके में कुछ युवकों से मारपीट करने के आरोप में शेक्सपीयर सरणी थाने की पुलिस ने एक फर्जी सरकारी कर्मचारी को गिरफ्तार किया […]
विज्ञापन
पार्क स्ट्रीट में नीली बत्ती की कार में घूम रहा था
पार्क स्ट्रीट व लाउडन स्ट्रीट में कुछ युवकों को पीटने का आरोप
कोलकाता. खुद को बड़ा सरकारी अफसर बताकर पार्क स्ट्रीट इलाके में कुछ युवकों से मारपीट करने के आरोप में शेक्सपीयर सरणी थाने की पुलिस ने एक फर्जी सरकारी कर्मचारी को गिरफ्तार किया है. दबोचे गये आरोपी का नाम आशिफ इकबाल है. वह लॉयड स्ट्रीट का रहनेवाला है. पुलिस के मुताबिक नीली बत्ती की गाड़ी लेकर वह पार्क स्ट्रीट इलाके में घूम रहा था.
इसी बीच वह कार से उतरकर शराब पीने का आरोप लगा कर सड़क किनारे कुछ युवकों से मारपीट करने लगा. वह खुद को सरकारी विभाग का अधिकारी बता रहा था. मारपीट की खबर पाकर शेक्सपीयर सरणी थाने की पुलिस सभी को पकड़कर थाने ले गयी. वहां जांच में उसके फर्जी होने का खुलासा हुआ. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










