दो गुटों के आपसी भिड़ंत के बाद पुलिस प्रशासन तत्पर
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
दुर्गापुर. दुर्गापुर थाना अंतर्गत गुरु द्वारा इलाके में स्थित बेनाचिती भारतीया हिंदी हाई स्कूल परिसर के समीप युवकों के दो गुटों के आपसी टकराव के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह रेस में आता दिख रहा है. मंगलवार को घटना के मद्देनजर पुलिस की ओर से जहां इलाके में गश्त तेज कर दी गयी है, वहीं […]
विज्ञापन
दुर्गापुर. दुर्गापुर थाना अंतर्गत गुरु द्वारा इलाके में स्थित बेनाचिती भारतीया हिंदी हाई स्कूल परिसर के समीप युवकों के दो गुटों के आपसी टकराव के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह रेस में आता दिख रहा है.
मंगलवार को घटना के मद्देनजर पुलिस की ओर से जहां इलाके में गश्त तेज कर दी गयी है, वहीं पुलिस की ओर से दो जवानों की तैनाती स्कूल के समीप कर दी गयी है. स्कुल प्रबंधन भी कल की घटना के बाद स्कूल में कड़ाई बरत रहा है. कल की घटना के बाद स्कूल के बच्चे भी सहमे हैं. गौरतलब है कि सोमवार को युवकों के दो गुट आपस में टकरा गये थे. इसमें एक छात्न सहित दो लोग घायल हो गए थे. घटना में एक मोटर साइकिल आग के हवाले कर दी गई थी. पुलिस ने मामले में चार युवको को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था. पुलिस मामले की छानबीन की जा रही है.
मछली पालकों को दी जा रही ट्रेनिंग : रानीगंज. रानीगंज ब्लॉक अंतर्गत छह ग्राम पंचायतों के 50 मछली पालकों अत्याधुनिक मछली पालन के तौर-तरीकों की जानकारी देने के लिये चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन रानीगंज के बीडीओ कार्यालय के सभागार में किया गया.
मौके पर रानीगंज के बीडीओ डॉक्टर प्रशांत कुमार महतो, रानीगंज पंचायत समिति के सभापति सौरव हांडी, मछली विभाग के अधिकारी देवव्रत पॉल, मत्स्य विभाग के कर्माध्यक्ष तनुजा अधिकारी सहित विभिन्न ब्लॉक से मछली पालन के ज्ञाता पहुंचे थे. मौके पर सौरभ हांडी ने बताया कि प्रशिक्षण के पश्चात उन्हें मछली का चारा प्रदान किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










