स्कूल कर्मचारी को बेदम पीटा, छात्र को लगी चोट
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मोटरसाइकिल को िकया आग के हवाले दुर्गापुर : दुर्गापुर थाना अंतर्गत गुरुद्वारा इलाका बेनाचिति भारतीय हिंदी हाईस्कूल परिसर के समीप युवको के दो गुटों के आपसी टकराव के उपरांत स्कूल कर्मचारी को स्कूल में घुस कर मारने की घटना को लेकर सोमवार को इलाके में उतेजना का माहौल देखा गया. युवकों के इस आपसी टकराव […]
विज्ञापन
मोटरसाइकिल को िकया आग के हवाले
दुर्गापुर : दुर्गापुर थाना अंतर्गत गुरुद्वारा इलाका बेनाचिति भारतीय हिंदी हाईस्कूल परिसर के समीप युवको के दो गुटों के आपसी टकराव के उपरांत स्कूल कर्मचारी को स्कूल में घुस कर मारने की घटना को लेकर सोमवार को इलाके में उतेजना का माहौल देखा गया.
युवकों के इस आपसी टकराव के बीच जहां एक मोटर साइकिल को आग के हवाले कर दिया गया, वहीं घटना में एक स्कूली छात्र छोटू राय तथा स्कूल कर्मचारी विभास राय गंभीर रूप से घायल हो गये. इन्हें इलाज के लिए महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की खबर पाकर आसनसोल दुर्गापुर कमिश्नरेट के एसीपी(पूर्ववि) विमल मंडल, दुर्गापुर थाना प्रभारी तीर्थंकर गांगुली सहित काफी संख्या में पुलिस के जवानों ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया.
घटना के सम्बन्ध में पुलिस और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर टिफिन के समय स्कूल के सभी बच्चे टिफिन करने में व्यस्त थे, तभी अचानक स्कूल के पीछे हाईड्रेन के समीप युवको के दो गुटों में किसी बात को लेकर भिडंत हो गई. इसमें स्कूल के कुछ छात्र भी शामिल थे.
इस भिड़ंत में स्कूल के कक्षा एकादश के छात्र छोटू को चोट लग गई. मौके पर उपस्थित लोगों के अनुसार छात्र को चोट लगने के बाद मामला गंभीर हो गया. बताया जाता है कि छोटू नजदीकी डंगाल का निवासी है. उसके घायल होने के बाद दोनों ओर के लोग एक दूसरे पर टूट पड़े. इसी दौरान एक युवक की मोटर साइकिल में आग लगा दी गयी. घटना के दौरान कुछ युवकों ने स्कूल में घुसकर स्कूल के कर्मचारी विभास राय पर हमला कर दिया.
इस घटना में उन्हें काफी चोट लगी.विभास राय ने बताया की टिफिन के दौरान नई बिल्डिंग के फाटक में ताला लगा कर चाबी रख पुरानी बिल्डिंग मे बने ऑफिस से निकल रहे थे. इसी दौरान तक़रीबन एक दर्जन युवकों ने अचानक उन पर हमला बोल दिया. युवकों ने आकर पहले स्कूल इंचार्च समीर दे के बारे में पूछा. जवाब देने के पहले ही उन युवकों ने उन्हें ऑफिस से घसीटते हुये बाहर निकाला और सड़क पर ले जाकर उनकी पिटाई शुरू कर दी.
स्कूल के शिक्षकों तथा स्थानीय निवासियों के बीच-बचाव के बाद विभाष उन लोगो के चंगुल से छूट पाये. इसी बीच दुर्गापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस के आने के पहले सभी लोग भागने में कामयाब रहे. पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच कर स्थिति का मुआयना करने के बाद शिक्षकों से घटना की जानकारी हासिल की.
स्थानीय िनवासियों में नाराजगी
घटना के बाद स्थानीय लोगो में पुलिस प्रशासन और स्कूल प्रबंधन को लेकर नाराजगी है. डी.बरुआ, एस.दत्ता, एस गुप्ता ने कहा कि स्कूल के सामने हमेशा बाहरी तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है. खासकर टिफिन के समय काफी संख्या में युवक झुंड बांधकर स्कूल के समीप विभिन जगहों पर बैठे रहते हैं. स्कूल प्रशासन बच्चों को संभालने में असमर्थ दिख रहा है. यह कोई नई घटना नहीं है. इसके पहले भी कई बार मारपीट की घटना हो चुकी है. उनका कहना है कि पुलिस की ओर से पहले स्कूल के समय गश्त लगाया जाता था.
परन्तु गश्त काफी समय से बंद पड़ा है. इस कारण इन अराजक तत्वों का मनोबल बढ़ गया है. इनका मनोबल इतना बढ़ा हुआ है कि स्थानीय लोगों द्वारा कुछ कहने पर उनके साथ मारपीट पर उतारू हो जाते है. लोगों की मांग है कि या तो स्थिति में सुधार हो या स्कूल को यहां से स्थानान्तरित कर दिया जाये. पुलिस नियमित तौर पर गश्त लगाये.
स्कूल की हैं अपनी मजबुरियां
स्कूल इंचार्ज समीर दे सहित स्कूल शिक्षकों का कहना है कि स्कूल का कैंपस काफी छोटा है. तीन हजार से अधिक बच्चे पढ़ते हैं. टिफिन के वक्त उन्हें गेट के भीतर बंद करना संभव नहीं है. टिफिन के वक्त बच्चे बाहर जाकर टिफिन करते हैं.
बाहर में सभी बच्चों पर नजर नहीं रखी जा सकती है. समस्या को लेकर संबंधित अधिकारियों से गुहार भी लगाई गयी है. परन्तु कोई समाधान नहीं निकल पाया है. समस्या के निदान के लिए मंथन किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










