आसनसोल उत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
आसनसोल : एचएलजी अस्पताल के निकट सुकांत मैदान में तीन नवंबर से आयोजित होने वाले दूसरे आसनसोल उत्सव की तैयारियां चल रही हैं. स्टॉल निर्माण का कार्य अंतिम चरणों में है. आसनसोल उत्सव का उदघाटन राज्य के शिक्षा मंत्री पार्थो चटर्जी करेंगे. श्रम एवं विधि मंत्री मलय घटक व कमेटी सदस्य उपस्थित रहेंगे. कमेटी में […]
विज्ञापन
आसनसोल : एचएलजी अस्पताल के निकट सुकांत मैदान में तीन नवंबर से आयोजित होने वाले दूसरे आसनसोल उत्सव की तैयारियां चल रही हैं. स्टॉल निर्माण का कार्य अंतिम चरणों में है.
आसनसोल उत्सव का उदघाटन राज्य के शिक्षा मंत्री पार्थो चटर्जी करेंगे. श्रम एवं विधि मंत्री मलय घटक व कमेटी सदस्य उपस्थित रहेंगे. कमेटी में एडीडीए के चेयरमैन तापस बनर्जी, पार्षद स्वपन बनर्जी, पार्षद नसीम अंसारी, पूर्व पार्षद कुर्बान अली, मेयर परिषद सदस्य (रोजगार एवं आदिवासी उन्नयन) श्याम सोरेन, संयुक्त सचिव मेयर परिषद सदस्य (क्रीड़ा एवं संस्कृति)अभिजीत घटक, बोरो चेरयमैन अनिमेष दास, आयोजन प्रबंधक अशोक पांजा शामिल हैं. कमेटी के संयुक्त सचिव श्री दास ने कहा कि प्रथम आसनसोल उत्सव की अपार सफलता को देखते हुए दूसरे उत्सव को और अधिक सफल बनाने के लिए उत्सव कमेटी सदस्य अपने दिये गये दायित्वों का गंभीरता से पालन कर रहे हैं. मेले में 150 स्टॉल्स लगाये जायेंगे.
जिनमें हेंडिक्राफटस, गार्मेटस एवं फैशन उत्पाद, हेंडलूम टेक्सटाइल्स, चमडे के उत्पाद, ज्वैलरी संग्रह, इलेक्ट्रोनिक्स उत्पाद, फर्निचर एवं इंटेरियर उत्पाद, खिलोना, स्वंय सहायता समूह के स्टॉल्स, किताबों का संग्रह, गिफट, जीवन शैली एवं घरों के सजावट के स्टॉल्स रहेंगे.
उन्होंने कहा कि उत्सव मेले में स्टॉल लगाने वाले व्यवसाइयों को अपने व्यवसाय के प्रचार प्रसार के लिए एक अच्छा मंच दिया जा रहा है. उत्सव मेला नये उद्यमियों को उनके नये उत्पादों को लांच करने के लिए एक अच्छा अवसर होगा. नये उत्पादों को आसनसोल के लोगों तक पहुंचाने का इससे अच्छा मौका नहीं होगा. उन्होंने कहा कि पिछले मेले में दूर दराज के स्थलों से भारी संख्या में भीड जूटी थी.
मेले में प्रत्येक दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. तीन नवंबर को हेमंत शुक्ला,चार नवंबर को सोमलता, पांच नवंबर को मोनमोय अपने कायक्रम प्रस्तुत करेंगे. छह नवंबर को जी बंगलाके ओर्केस्ट्रा ग्रुप का कार्यक्रम, सात नवंबर को इमान चक्रवर्ती, नो नवंबर को देबोश्री राय का नृत्य ग्रुप नृत्य प्रस्तुत करेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










