श्रम मंत्री मलय ने की तैयारियों की समीक्षा

Updated:
विज्ञापन

आसनसोल : आसनसोल उत्सव -2017 के सफलतम आयोजन को लेकर श्रम एवं विधि मंत्री मलय घटक के आवास पर बैठक हुयी. कमेटी के संयुक्त सचिव सह मेयर परिषद सदस्य (क्रीडा एवं संस्कृति) अभिजीत घटक, संयुक्त सचिव सह बोरो चेयरमैन अनिमेष दास, तृणमूल कार्यकर्ता दिपक बेदी आदि उपस्थित थे. बैठक में उत्सव की तैयारियों की समीक्षा […]

विज्ञापन

आसनसोल : आसनसोल उत्सव -2017 के सफलतम आयोजन को लेकर श्रम एवं विधि मंत्री मलय घटक के आवास पर बैठक हुयी. कमेटी के संयुक्त सचिव सह मेयर परिषद सदस्य (क्रीडा एवं संस्कृति) अभिजीत घटक, संयुक्त सचिव सह बोरो चेयरमैन अनिमेष दास, तृणमूल कार्यकर्ता दिपक बेदी आदि उपस्थित थे.

बैठक में उत्सव की तैयारियों की समीक्षा की गयी. अधूरे कार्यो को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया. मंत्री श्री घटक ने कहा प्रथम आसनसोल उत्सव के सफलतम नतीजों को देखते हुए द्वितीय आसनसोल उत्सव का आयोजन किया गया है.

प्रथम उत्सव में लगने वाले स्टॉल्स ने उत्सव के समापन होने पर आयोजकों को उनके बेहतर परिसेवा, प्रबंधन एवं व्यवस्थाओं के लिए सरहाना की थी. श्री घटक ने कहा उत्सव में राज्य भर से उत्सव प्रेमी शामिल होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola