पुष्पा भालोटिया की पोस्ट मार्टम रिपोर्ट मिलेगी आज

Updated:
विज्ञापन

हत्या या आत्महत्या, मौत के कारणों का हो सकेगा इससे खुलासा पुलिस जांच अधिकारी के साथ-साथ पूरा शहर है जानने को उत्सुक ससुराल, मायकेवालों के स्तर से आधिकारिक स्तर पर नहीं है बयान रानीगंज : समाजसेवी सह उद्योगपति भक्तिराम भालोटिया की पुत्रवधू पुष्पा भालोटिया की मौत हत्या थी या आत्महत्या, इसका खुलासा सोमवार को पोस्टमार्टम […]

विज्ञापन
हत्या या आत्महत्या, मौत के कारणों का हो सकेगा इससे खुलासा
पुलिस जांच अधिकारी के साथ-साथ पूरा शहर है जानने को उत्सुक
ससुराल, मायकेवालों के स्तर से आधिकारिक स्तर पर नहीं है बयान
रानीगंज : समाजसेवी सह उद्योगपति भक्तिराम भालोटिया की पुत्रवधू पुष्पा भालोटिया की मौत हत्या थी या आत्महत्या, इसका खुलासा सोमवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद होगा. खुफिया विभाग के अधिकारी ने कहा कि जांच में लगे पुलिस अधिकारियों को भी बेसब्री से उसका इंतजार हैं.
पुष्पा भालोटिया की मौत के कारणों को लेकर शहर के निवासियों में भी गहरी उत्सुकता है. परिवार के प्रभावशाली होने के कारण प्रत्यक्ष रूप में कोई भी व्यक्ति जुबां नहीं खोल रहा, लेकिन इस प्रोफाइल घटना की चर्चा पूरे शहर में है. उनका कहना है कि इस मौत को पूरी तरह से रहस्यमय बना दिया गयी है. पुष्पा के ससुराल वाले हो या उसेक मायकेवाले, सभी ने आधिकारिक रूप से कोई बयान नहीं दिया है. पुलिस के स्तर से भी सामान्य स्तर पर जांच हो रही है.
घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंचे उसके भाइयों ने स्पष्ट कहा था कि उसकी बहन के पास आत्महत्या करने का कोई बाजिब कारण नहीं था. उन्हें भी समझ में नहीं आ रहा था कि अचानक यह हादसा क्यों हो गया? इतना तो तय है कि मायकेवालों ने ससुराल पक्ष पर कोई सवाल खड़ा नहीं किया है.
सनद रहे कि भक्तिराम भालोटिया के पुत्न मनोज भालोटिया की पत्नी पुष्पा भालोटिया को रक्तरंजित एवं जली अवस्था में पहले रानीगंज के आनंदलोक अस्पताल में और बाद में दुर्गापुर के द मिशन अस्पताल में दाखिल कराया गया था. मौत तथा जिंदगी से जूझते हुए उसी दिन संध्या को उसकी मौत हो गयी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola