आयोजकों को मिले कई निर्देश
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
दुर्गापूजा व मोहर्रम शांतिपूर्ण व सौहार्द से मनाने के लिए पुलिस व प्रशासन की पहल पर पूजा कमेटियों, अखाड़ों प्रतिनिधियों तथा मोहर्रम अखाड़ा प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक में शहर की सौहार्द की विरासत को बनाये रखने का निर्णय लिया गया. आसनसोल. धदका पेालिटेक्निक कॉलेज परिसर में दुर्गापूजा एवं मोहर्रम के शांतिपूर्वक आयोजन के लिए सोमवार […]
विज्ञापन
दुर्गापूजा व मोहर्रम शांतिपूर्ण व सौहार्द से मनाने के लिए पुलिस व प्रशासन की पहल पर पूजा कमेटियों, अखाड़ों प्रतिनिधियों तथा मोहर्रम अखाड़ा प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक में शहर की सौहार्द की विरासत को बनाये रखने का निर्णय लिया गया.
आसनसोल. धदका पेालिटेक्निक कॉलेज परिसर में दुर्गापूजा एवं मोहर्रम के शांतिपूर्वक आयोजन के लिए सोमवार को पुलिस, प्रशासन एवं दुर्गापूजा अखाड़ा कमेटियों, मोहर्रम कमेटी प्रतिनिधियों की बैठक हुई. अध्यक्षता सहायक पुलिस आयुक्त (सेंट्रल) वरूण वैध ने की.
रामकृष्ण मिशन (आसनसोल) के स्वामी देबाशनंद महाराज, वेस्ट बंगाल स्टेट इलेक्ट्रिक के सहायक इलेक्ट्रिक इंजीनियर अनिल कुमार, आसनसोल नॉर्थ थाना प्रभारी असीम मजूमदार, जहांगीरी मोहल्ला टीओपी प्रभारी अजीत कुंडू, कन्यापुर आइसी प्रभारी मनोजीत धारा, आरपीएफ वेस्ट पोस्ट के निरीक्षक प्रभारी डीके पांडे, सेकेंड इंस्पेक्टर दिपंकर दे, बम निरोधक दस्ते के एसआइ राजेश मंडल, पूर्व पार्षद कुर्बान अली, पूर्व पार्षद शाहीना परवीन, एसएम मुस्तफा, मोहम्मद आबिद हुसैन, जीआरपी के एसआइ पी साहा एवं स्थानीय प्रतिनिधि उपस्थित थे.
एसीपी श्री वैध ने थाना क्षेत्र में शांतिपूर्वक दुर्गापूजा एवं मोहर्रम के आयोजन का आग्रह किया.
उन्होंने पूजा पंडाल के 40 फुट के दायरे के अंदर निर्माण करने, प्रतिमा दर्शन को आने वाले श्रद्धालूओं के लिए पूजा कमेटियों के स्तर से मंडप परिसर के अंदर बेहतर एवं जाम मुक्त व्यवस्था करने, किसी प्रकार की आशंका होने पर पुलिस से संपर्क करने का निर्देश दिया. दुर्गा पूजा कमेटी प्रतिनिधियों से छह सितंबर से सुबह दस से संध्या चार बजे तक ऑन लाइन आवेदन करने का निर्देश दिया.
फायर सर्विस, इलेक्ट्रिक बिल और पानी टंकी के लिए पूजा कमेटी सदस्य एटीएम से भुगतान कर सकेंगे. पूजा मंडपों के पास बैच के साथ पर्याप्त वोलेंटियर्स को देर रात 12 बजे तक सक्रिय रहने को कहा गया. पूजा मंडप से सटे रास्ते पर मंच निर्माण न करने और रास्ते पर कुर्सियां न लगाने का निर्देश दिया गया.
मोहर्रम को लेकर मोहर्रम कमेटी प्रतिनिधियों से बेहतर एवं शांतिपूर्ण आयोजन की अपील की गयी. मोहर्रम के ताजिये को निकालने से पहले इलाके में ऊंचे विद्युत तारों को विद्युत विभाग के अधिकारियों को सूचित कर व्यवस्थित करने का निर्देश दिया गया.
ताजिया निकालने को लेकर किसी प्रकार की समस्या हो तो विधुत विभाग को संपर्क करने का निर्देश दिया गया. महावीर अखाड़ा एवं मोहर्रम अखाडा को शांतिपूर्वक निकालने के लिए अखाडा एवं मोहर्रम कमेटीयों को एक दूसरे को सहयोग करने एवं आपसी भाइचारे को बनाये रखने का निर्देश दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










