रानीगंज और जामुडि़या में भी निकाली रैली
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रानीगंज/जामुिड़या : रानीगंज ब्लॉक तृणमूल युवा कांग्रेस ने भाजपा भारत छोड़ों का नारा लगाते हुये तारबंगला से रैली िनकाली. इसमें शामिल ब्लॉक अध्यक्ष आलोक बोस ने कहा िक जाति, धर्म के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा को न केवल बंगाल बल्कि हिंदुस्तान से निकालने का आह्वान शहीद मैदान में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने की […]
विज्ञापन
रानीगंज/जामुिड़या : रानीगंज ब्लॉक तृणमूल युवा कांग्रेस ने भाजपा भारत छोड़ों का नारा लगाते हुये तारबंगला से रैली िनकाली.
इसमें शामिल ब्लॉक अध्यक्ष आलोक बोस ने कहा िक जाति, धर्म के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा को न केवल बंगाल बल्कि हिंदुस्तान से निकालने का आह्वान शहीद मैदान में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने की थी. उन्हीं के आदेशानुसार रैली निकाल लोगों को फिरकापरस्ती पार्टी से सावधान रहने की अपील की जा रही है.
हमलोग बंगाल में बीजेपी को किसी भी हाल में रहने नहीं देंगे. रैली में युवा नेता अशरफ खान, सौमित्र मुखर्जी, प्रकाश महतो, बबलू मिर्जा सहित काफी संख्या में टीएमसी कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित थे.
जामुिड़या ब्लॉक एक टीएमसी ने भी जामुड़िया थाना मोड़ से जुलूस निकाला. इसमें ब्लॉक टीएमसी अध्यक्ष साधन राय, जामुिड़या बोरो चेयरमैन शेख शानदार, शेख िदलदार, अब्दुल हाउस, बबन सिंह, काजल माझी सहित काफी संख्या में टीएमसी कार्यकर्ता उपस्थित थे. मौके पर साधन राय ने बताया िक मां-माटी-मानुष की नेत्री ममता बनर्जी ने बीते नौ अगस्त को कलकत्ता के शहीद मैदान में भाजपा भारत छोड़ो आंदोलन का नारा दिया था.
30 अगस्त तक यह आंदोलन जारी था. दूसरी ओर, आसनसोल साउथ ग्रामीण ब्लॉक युवा टीएमसी ने रानीगंज के एगरा ग्राम पंचायत क्षेत्र के साहेबगंज मोड़ से जुलूस िनकाला गया. इसमें आसनसोल साउथ ग्रामीण युवा टीएमसी के संयोजक सौरभ हांडी, संदीप घोषाल, अभय उपाध्याय, अशोक हेला, पंचायत प्रधान श्रीदाम मंडल सहित काफी संख्या में टीएमसी कार्यकर्ता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










