22 लाख से ज्यादा छात्र देंगे कल NEET परीक्षा, आज देशभर में होगा मॉक ड्रिल 

Updated:
विज्ञापन

एग्जाम हॉल की AI जेनरेटेड तस्वीर

NEET Re Exam 2026: नीट री-एग्जाम के लिए देशभर में करीब 5,500 सेंटर्स बनाए गए हैं. यहां पर आज यानी कि 20 जून को मॉक ड्रिल किया जाएगा. री-एग्जाम में 22 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स होंगे शामिल.

विज्ञापन

NEET Re Exam 2026: नीट री-एग्जाम को लेकर इस बार NTA पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है. 21 जून को होने वाली नीट परीक्षा के लिए देशभर में करीब 5,500 एग्जाम सेंटर्स बनाए गए हैं. परीक्षा की निगरानी CCTV से की जाएगी. एग्जाम से 24 घंटे पहले यानी कि 20 जून को देशभर में मॉक ड्रिल (Mock Drill) आयोजित करेगी.

5,500 एग्जाम सेंट्रस पर होगी मॉक ड्रिल

यह मॉक ड्रिल देश के 551 शहरों में स्थित 5,500 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी, जिसमें 2 लाख से अधिक सुरक्षा कर्मियों की तैनाती होगी. NTA ने बताया कि परीक्षा के लिए कई लेवल की सुरक्षा लागू की गई है. सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक चलने वाली इस फुल-स्केल रिहर्सल में क्वेश्चन पेपर की डिलीवरी से लेकर आंसर पेपर के कलेक्शन और परिवहन तक परीक्षा प्रक्रिया के हर चरण का अभ्यास किया जाएगा.

कूलिंग जोन और शिकंजी की व्यवस्था

नीट परीक्षा को लेकर राज्य सरकारें भी एक्शन मोड में हैं. कई राज्य सरकारें परीक्षार्थियों को विशेष सुविधाएं भी उपलब्ध करा रही हैं. उदाहरण के तौर पर, दिल्ली सरकार ने परीक्षा केंद्रों के पास ‘कूलिंग जोन’ बनाने की घोषणा की है. इन कूलिंग जोन में छात्रों और उनके साथ आने वाले अभिभावकों के लिए बैठने की व्यवस्था होगी. साथ ही स्वच्छ पेयजल, शिकंजी और अन्य आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी. साथ ही, दिल्ली सरकार ने 21 जून को नीट अभ्यर्थियों (NEET Aspirants) के लिए डीटीसी (DTC) बसों में मुफ्त यात्रा की घोषणा की है.

NTA की ऑफिशियल वेबसाइट से लें अपडेट

परीक्षा को लेकर समय-समय पर NTA अपने सोशल मीडिया खासकर X पर अपडेट जारी कर रही है. इससे पहले NTA ने नीट परीक्षा के लिए मार्किंग स्कीम बताया. साथ ही एडमिट कार्ड की जानकारी भी NTA के Whatsapp नंबर 91 78279 80287 से स्टूडेंट्स को दी गई. NTA ने सभी नीट अस्पिरेंट को सलाह दी है कि वे किसी भी तरह के फेक खबरों से बचें. ऑफिशियल अपडेट के लिए केवल NTA की ऑफिशियल वेबसाइट पर भरोसा जताएं. NTA की ऑफिशियल वेबसाइट का पता है, neet.nta.nic.

22 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स देंगे परीक्षा

गौरतलब है कि नीट यूजी 2026 परीक्षा मूल रूप से 3 मई को आयोजित की गई थी, लेकिन पेपर लीक की शिकायतों के बाद 12 मई को इसे रद्द कर दिया गया था. अब यह परीक्षा 21 जून को दोबारा आयोजित की जा रही है, जिसमें 22 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल होंगे.

यह भी पढ़ें- NEET री-एग्जाम से पहले NTA की चेतावनी, फेक खबरों से रहें सावधान

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola