संपत्ति के लिए की बहन की हत्या

Updated:
विज्ञापन

पत्नी के साथ मिलकर करता था शारीिरक, मानसिक अत्याचार िववाद होने पर बहन पर एसिड उड़ेला, पुिलस ने िकया गरफ्तार पानागढ़ : संपत्ति िववाद को लेकर एक िनर्दयी भाई ने अपनी ही सगी बहन पर एिसड उड़ेल कर उसकी नृशंस हत्या कर दी. घटना पूर्व वर्दवान िजले के कालना थाना इलाके के नेप पाड़ा की […]

विज्ञापन
पत्नी के साथ मिलकर करता था शारीिरक, मानसिक अत्याचार
िववाद होने पर बहन पर एसिड उड़ेला, पुिलस ने िकया गरफ्तार
पानागढ़ : संपत्ति िववाद को लेकर एक िनर्दयी भाई ने अपनी ही सगी बहन पर एिसड उड़ेल कर उसकी नृशंस हत्या कर दी. घटना पूर्व वर्दवान िजले के कालना थाना इलाके के नेप पाड़ा की है. घटना के बाद से पुलिस ने अभियुक्त भाई विकास दास को गिरफ्तार कर लिया है. घटना के बाद विकास की पत्नी अपनी संतान को लेकर फरार बताई जा रही है. मृतका का नाम शांति दास( 58 )बताया गया है.
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों तथा पुलिस ने बताया कि विकास दास संपत्ति हथियाने के लालच में अपनी ही सगी बहन पर शारीरिक व मानिसक अत्याचार करता था. इस काम में विकास की पत्नी भी उसका साथ देती थी. रविवार की देर रात विकास ने अपनी ही सगी बहन शांति दास पर एिसड उड़ेलकर उसकी नृशंस हत्या कर दी. स्थानीय लोगों तथा पड़ोसियों के अभियोग के बाद पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए बर्दवान मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है. घटना को लेकर विकास के ही एक भाई विश्वजीत दास ने विकास तथा उसकी पत्नी के खिलाफ बहन की हत्या का आरोप थाने में दर्ज कराया है. कालना थाना प्रभारी प्रणव बंद्योपाध्याय ने बताया िक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट हो पायेगा िक घटना आत्महत्या का है या हत्या का.
पत्नी, पुत्री की हत्या के आरोप में गिरफ्तार
पानागढ़. पूर्व बर्दवान जिले के मेमारी थाना की मेमारी पुराने सब रजिस्ट्री कार्यालत स्थित एक तालाब से विगत दिनों पूर्णिमा हाजरा तथा उसकी शिशु कन्या इशिता हाजरा का तालाब से पुलिस ने शव बरामद िकया था. घटना के बाद से ही पति तापस कुमार हाजरा फरार था. मृतका के पिता तथा परजिनों के अभियोग के बाद पुलिस ने तापस को गिरफ्तार कर सोमवार को कालना महकमा कोर्ट में पेश किया.कोर्ट ने तापस को तीन िदनों के िलये पुलिस हिरासत में भेज दिया है.
बताया जाता है कि वर्ष 2011 में पूर्णिमा का विवाह तापस के साथ हुआ था. परिवार का अभियोग है कि विवाह के बाद ही पूर्णिमा पर पति तथा ससुराल वाले शारीरिक, मानसिक अत्याचार करते थे. पुलिस घटना की जांच कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola