बाढ़ पर सीएम कर रहीं राजनीति : दिलीप
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
विरोधी दलों ने लगाया बाढ़ पीड़ितों तक राहत सामग्री नहीं पहुंचाने का आरोप कोलकाता : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा है कि बाढ़ से बंगाल की हालत बेहद खराब है. लोग परेशान हैं. राज्य सरकार उन्हें किसी भी तरह की राहत सामग्री नहीं दे रही है. उलटे फोटो खिंचवाने के लिए मुख्यमंत्री ममता […]
विज्ञापन
विरोधी दलों ने लगाया बाढ़ पीड़ितों तक राहत सामग्री नहीं पहुंचाने का आरोप
कोलकाता : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा है कि बाढ़ से बंगाल की हालत बेहद खराब है. लोग परेशान हैं. राज्य सरकार उन्हें किसी भी तरह की राहत सामग्री नहीं दे रही है. उलटे फोटो खिंचवाने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मालदा पहुंच गयी हैं. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जिस तरह का पोज पानी में देकर फोटो खिंचवाई हैं, उससे ज्यादा पानी तो थोड़ी-सी बारिश में कोलकाता के अमहर्स्ट स्ट्रीट और सेंट्रल एवेन्यू में हो जाता है. मुख्यमंत्री को यही करना था, तो वहां जाने की क्या जरूरत थी.
दिलीप घोष ने कहा कि पूरा उत्तर बंगाल बाढ़ की चपेट में है. लोगों का जीना मुहाल हो गया है. भाजपा के कार्यकर्ता अपने दम पर जहां तक संभव हो पा रहा है. वहां तक लोगों को राहत सामग्री पहुंचा रहे हैं.
प्रशासन व तृणमूल कांग्रेस के लोगों से नाराज बाढ़ पीड़ित जहां तहां उन पर हमला कर रहे हैं. राज्य सरकार को चाहिए कि वह अपनी पूरी ताकत लगाकर बाढ़ पीड़ितों की मदद करे. केंद्र से बाढ़ पीड़ितों की मदद करने की अपील करे. श्री घोष ने बताया कि वह कोलकाता से बाढ़ पीड़ितोें की मदद के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं की मदद से लगातार राहत सामग्री भेज रहे हैं. जल्द ही वह खुद बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे और केंद्र सरकार से मदद की गुहार लगायेंगे. तीन तलाक के मुद्दे पर ममता बनर्जी द्वारा प्रतिक्रिया देने से इनकार करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह शुरू से ही तुष्टीकरण की राजनीति कर रही हैं. जब पूरा देश तीन तलाक के मुद्दे पर विरोध कर रहा था और लोग तीन तलाक को गैरकानूनी करार दे रहे थे, उस वक्त ममता बनर्जी चुप थीं. आज जब सुप्रीम कोर्ट ने इसे असंवैधानिक करार देते हुए इसके खिलाफ कड़ा कानून बनाने का निर्देश दिया, तो भी ममता बनर्जी चुप हैं.
कोलकाता. दक्षिण बंगाल के बाद उत्तर बंगाल के मालदा, उत्तर व दक्षिण दिनाजपुर बाढ़ की चपेट में हैं. हजारों लोग बेघर हैं. ऐसी विषम स्थिति में पीड़ितों की मदद के लिए राहत कार्य में राज्य सरकार पूरी तरह से विफल है. उत्तर बंगाल में जब भारी बारिश हो रही थी तभी बाढ़ की आशंका व्यक्त की गयी थी. सतर्कता निर्देश के बावजूद राज्य सरकार ने अग्रिम सटीक कदम नहीं उठाये. यह आरोप सांसद व माकपा के वरिष्ठ नेता मोहम्मद सलीम ने लगाये.
मंगलवार को माकपा राज्य कमेटी के कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों में पर्याप्त संख्या में नाव की व्यवस्था नहीं है. राहत कार्य में पर्याप्त सेना, एनडीआरएफ व हेलीकाॅप्टर का व्यवहार नहीं किया जा रहा है. बाढ़ग्रस्त इलाकों के लोगों का संपर्क जैसे टूट गया है. इलाकों में बिजली की आपूर्ति नहीं है. ऐसे में केरोसिन तेल की सटीक आपूर्ति नहीं होने से लोगों की समस्या बढ़ गयी हैं.
माकपा नेता ने कहा कि वे उत्तर बंगाल के बाढ़ग्रस्त इलाकों के दौरे पर थे जहां उन्होंने उपरोक्त स्थिति को देखा. पूर्ववर्ती वाममोरचा के सत्ता में रहने के दौरान पंचायत व नगर निकायों के जरिये ऐसी विपरीत परिस्थिति से निबटने और राहत कार्य की जो व्यवस्था थी उसका प्रयोग अभी नहीं हो पा रहा है. पंचायत स्तर पर लोगों की कोई मदद नहीं मिल पा रही है.
ऐसी स्थिति है जैसे कि पूरा पंचायत सिस्टम ही तोड़ दिया गया हो. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के उत्तर बंगाल के बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा किये जाने पर आलोचना करते हुए मोहम्मद सलीम ने कहा कि दौरा करने में देरी क्यों हुई? कथित तौर पर मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से बंगाल को हक देने की बात कही है लेकिन अभी तक बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए केंद्र सरकार से राहत सामग्री के लिए आर्थिक मदद के लिए राज्य सरकार द्वारा सटीक पहल क्यों नहीं की जा रही है?
कथित तौर पर सरकार की ओर से कहा गया है कि राहत सामग्री में कमी नहीं है तो आखिर राहत सामग्री लोगों तक सटीक पहुंच क्यों नहीं पा रहा है? कई स्थानों में राहत सामग्री लूट की घटनाएं क्यों हुई? माकपा नेता ने मांग की है कि बाढ़ग्रस्त इलाकों में सरकार द्वारा क्या-क्या कदम उठाये गये हैं? कितनी राहत सामग्री वितरित की गयी है? राज्य सरकार द्वारा सबका पूर्ण विवरण प्रकाशित किया जाये. और कितनी राहत सामग्री वितरीत की गयी है, इसका पूर्ण विवरण प्रकाशित किया जाये. उन्होंने पीड़ितों की मदद के लिए वामपंथी दलों, संगठनों व निजी संगठनों के कार्यकर्ताओं की सराहना की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










