माकपा नेताओं समेत विभिन्न पार्टियों के 100 परिवार भाजपा में शामिल

Updated:
विज्ञापन

पंचायत चुनाव से पहले पार्टी मान रही इसे बड़ी सफलता बनजोड़ा ग्राम पंचायत इलाके में आयोिजत सभा में थामा भाजपा का झंडा आद्रा. पंचायत चुनाव से पहले पुरूलिया जिला भाजपा को एक बड़ी सफलता हासिल हुयी है. सोमवार शाम पुरूलिया जिला के बड़ाबाजार थाना क्षेत्र के बांदोयान बनजोड़ा ग्राम पंचायत इलाके में आयोिजत भाजपा की […]

विज्ञापन
पंचायत चुनाव से पहले पार्टी मान रही इसे बड़ी सफलता
बनजोड़ा ग्राम पंचायत इलाके में आयोिजत सभा में थामा भाजपा का झंडा
आद्रा. पंचायत चुनाव से पहले पुरूलिया जिला भाजपा को एक बड़ी सफलता हासिल हुयी है. सोमवार शाम पुरूलिया जिला के बड़ाबाजार थाना क्षेत्र के बांदोयान बनजोड़ा ग्राम पंचायत इलाके में आयोिजत भाजपा की सभा में माकपा नेताओं समेत िवभिन्न राजनीितक दलों के करीब 100 परिवार भाजपा में शामिल हो गये. मौके पर भाजपा प्रदेश सचिव राजू बनर्जी, जिला भाजपा अध्यक्ष विद्यासागर चक्रवर्ती, भाजपा के ज्योतिर्मय महतो, विवेक रंगा, सुभाष महतो, रामपद महतो, प्रदीप महतो के अलावा हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.
िजला भाजपा ने दावा किया िक इस रोज माकपा के पूर्व पंचायत सदस्य तथा पंचायत समिति सदस्य भांजू हरिदास, शशांक महतो के अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों से लगभग 100 परिवार भाजपा में शामिल हुये हैं.
उन्हें पार्टी का झंडा थमा कर प्रदेश भाजपा सचिव राजू बनर्जी तथा िजला भाजपा अध्यक्ष विद्यासागर चक्रवर्ती ने पार्टी में शामिल िकया. श्री चक्रवर्ती ने बताया िक जिले के अधिकांश िहस्सों में लोग तृणमूल कांग्रेस के अत्याचार से उबकर भाजपा में शामिल हो रहे हैं. इनके शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिल रही है. मंच से अपने भाषण में प्रदेश भाजपा सचिव राजू बनर्जी ने कहा िक दीदी कहती थी िक पहाड़ प्रफुल्लित है. लेकिन वास्तव में पहाड़ सुलग रहा है. राज्य सरकार की गलत नीतियां इसके िलये जिम्मेदार हैं. दीदी बाढ़ इलाके का िनरीक्षण कर रही है. राहत के नाम पर जेबें भरी जा रही हैं. यह राज्य की जनता समझ गयी है. डरा धमका कर चुनाव नहीं होने िदया जायेगा.
भाजयुमो का एकदिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट
बांकुड़ा. भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वावधान में जिले के सोनामुखी ब्लाक अन्तर्गत राधामोहनपुर अंचल इलाके के नित्यानंदपुर ग्राम में आठ टीमों को लेकर एकदिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. मौके पर विष्णुपुर सांगठनिक जिला एससी मोर्चा के अध्यक्ष दिवाकर घोरामी, सोनामुखी अंचल के महासचिव संजीब मल्लिक एवं अन्य उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola