गणतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए संविधान में बदलाव की जरूरत
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
दुर्गापुर. स्वाधीनता दिवस के मौके पर कांगेस द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कांग्रेस द्वारा लगाया गया बैनर इन दिनों शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है. बैनर पर चर्चा करने के साथ ही नगर निगम चुनाव में प्रशासन की नाकामी पर भी चर्चा की जा रही है. कांग्रेस के इस इस बैनर में नगर […]
विज्ञापन
दुर्गापुर. स्वाधीनता दिवस के मौके पर कांगेस द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कांग्रेस द्वारा लगाया गया बैनर इन दिनों शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है. बैनर पर चर्चा करने के साथ ही नगर निगम चुनाव में प्रशासन की नाकामी पर भी चर्चा की जा रही है. कांग्रेस के इस इस बैनर में नगर निगम चुनाव में तृणमूल की धांधली और प्रशासन की िनष्क्रियता पर सवाल उठा कर संविधान को बदलने की बात कही गयी है. कांग्रेस ने कार्यक्रम को सोशल मीडिया में वायरल किया है. स्वाधीनता दिवस को लेकर नगर िनगम के वार्ड पांच में झंडोत्तोलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था.
कार्यक्रम में नगर िनगम के 18 नंबर वार्ड की कांग्रेसी उम्मीदवार सोमा मंडल सहित काफी संख्या में कांग्रेस के नेता और समर्थक उपस्थित थे. कार्यक्रम स्थल पर लगाये गये बैनर में लिखा गया था िक स्वाधीन होने के बाबजूद भी हमलोग पराधीन है. देश में आज स्वाधीनता की 71वीं वर्षगांठ मनायी जा रही है लेकिन यह स्वाधीनता केवल कागज और कलम में ही मिली दिख रही है. बीते दिनों शहर में हुये नगर निगम चुनाव में इसका जीता जागता उदाहरण देखने को मिला. जब एक पार्टी विशेष ने लोगों को मतदान नहीं करने दिया. उनके गणतांत्रिक अधिकारों का पूरी तरह हनन किया गया.
देश को बचाने के लिए तथा लोगों के गणतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिये अब इस सड़े गले संविधान को बदलने का समय आ गया है. कांग्रेस उम्मीदवार सोमा मंडल ने कहा िक देश के युवाओं में देशहित में काम करने का काफी जज्बा दिख रहा है. परन्तु कुछ राजनीतिक पार्टियां अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने के िलये संविधान का गलत इस्तेमाल कर रही हैं. उनका साथ प्रशासन में बैठे अधिकारी दे रहे हैं.
इससे युवाओ में गलत सन्देश जा रहा है. लोगों का विश्वास संविधान से उठ रहा है. कांग्रेस के जिलाअध्यक्ष देवेश चक्रवर्ती ने कहा िक देश के संविधान के निर्माण में कांग्रेस का योगदान जगजाहिर है. लेिकन कुछ लोग अपने निजी स्वार्थ के लिये संविधान की खुलेआम खिल्ली उड़ा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










