आसनसोल गर्ल्स कॉलेज को मिला ग्रेड ए

Updated:
विज्ञापन

आसनसोल : राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (एनएएसी, नैक) ने आसनसोल गर्ल्स कॉलेज को निरीक्षण के बाद सभी संसाधनों की मौजूदगी तथा बेहतर शैक्षणिक माहौल के लिए ए ग्रेड की रैंकिंग दी है. इससे कॉलेज परिसर में खुशी का माहौल है. कॉलेज के टीआइसी डॉ संदीप कुमार घटक ने बताया कि एनएएसी के निदेशक प्रोफेसर […]

विज्ञापन
आसनसोल : राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (एनएएसी, नैक) ने आसनसोल गर्ल्स कॉलेज को निरीक्षण के बाद सभी संसाधनों की मौजूदगी तथा बेहतर शैक्षणिक माहौल के लिए ए ग्रेड की रैंकिंग दी है. इससे कॉलेज परिसर में खुशी का माहौल है. कॉलेज के टीआइसी डॉ संदीप कुमार घटक ने बताया कि एनएएसी के निदेशक प्रोफेसर धिरेंद्र पॉल सिंह ने पत्र के माध्यम से उन्हें इसकी आधिकारिक सूचना दी थी. उन्होंने बताया कि वर्ष 2016 में चार सदस्यों की टीम ने कॉलेज में विभिन्न विभागों एवं शैक्षणिक माहौल का निरीक्षण किया था.
कमेटी चेयरमैन बीए प्रजापति, प्रोफेसर वाई प्रमिला देवी, डॉ राधिका श्रीकांत नायक, डॉ एमएस श्यामासुंदर इसमें शामिल थे. उन्होंने कहा कि कमेटी सदस्यों ने तीन दिवसीय निरीक्षण में कॉलेज का कई स्तरों से मूल्यांकन किया. जिसमें अध्यापकों का नियमित रूप से कक्षा लेना, लाइब्रेरी की स्थिति, कक्षाओं की स्थिति, लैब की स्थिति, होस्टल का मुआयना किया. स्टूडेंटसों से बातचीत की. लाइब्रेरी में मौजूद पुस्तकों की संख्या, विभिन्न विषयों के नवीन संस्करण लाइब्रेरी में हैं या नहीं इसकी जांच की.
कक्षाओं में पर्याप्त सिटींग व्यवस्था, कैंटीन की स्थिति, कैंटीन में बनाये जाने वाले भोजन, कॉलेज में पेय जल की पर्याप्त उपलब्धता, वाटर फिल्टर, कॉलेज स्तर से सेमिनार का आयोजन, स्टूडेंटस के स्किलस को विकसित करने के लिए कॉलेज स्तर से किये जाने वाले कार्य कलाप, कॉलेज की ढांचागत व्यवस्था, कॉलेज में बायोमेट्रिक पद्धति से उपस्थिति, कॉलेज परिसर में प्लांटेशन, स्टूडेंटस के बीच पर्यावरण को लेकर जागरूकता, कॉलेज के बैठकों में अभिभावकों की सक्रियता आदि मुददों पर जांच की गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola