जीएसटी पर क्रेडई ने आयोजित की कार्यशाला

Updated:
विज्ञापन

आसनसोल. सेंट्रल रीयल स्टेट डेवलपमेंट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (क्रेडई) ने आसनसोल रियल स्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन के सहयोग से मंगलवार को रियल स्टेट रेगुलेटरी एक्ट तथा वस्तु व सेवा कर के मुद्दे पर मंगलवार को आसनसोल क्लब के सभागार में जागरूकता कार्यशाला आयोजित की. मौके पर क्रेडई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदू बिहारी, उपाध्यक्ष पीयुष भगत, सुजीत […]

विज्ञापन
आसनसोल. सेंट्रल रीयल स्टेट डेवलपमेंट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (क्रेडई) ने आसनसोल रियल स्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन के सहयोग से मंगलवार को रियल स्टेट रेगुलेटरी एक्ट तथा वस्तु व सेवा कर के मुद्दे पर मंगलवार को आसनसोल क्लब के सभागार में जागरूकता कार्यशाला आयोजित की.
मौके पर क्रेडई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदू बिहारी, उपाध्यक्ष पीयुष भगत, सुजीत राय, आसनसोल रियल स्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुब्रत दत्त, सचिव विनोद गुप्ता, कोषाध्यक्ष हरिनारायण अग्रवाल, सचिन राय, महेन्द्र शर्मा, सोमनाथ विश्वाल, हरिनारायण मिश्र, रवि दां, मिहिर राय, चंचल शर्मा आदि उपिस्थत थे. साथ ही आसनसोल रीयल स्टेट डेवलपर्स एसासिएशन का क्रेडई आसनसोल में विलय हो गया. क्रे डई (दिल्ली) के प्रतिनिधि अतुल राय ने रेरा तथा जीएसटी पर सदस्यो को विस्तृत जानकारी दी.
उन्होंने कहा कि रेरा से जुड़े मुद्दों पर हाल ही में कई नये कानून पारित किये गये हैं. कोड ऑफ कंडक्ट का यदि सही तरीके से पालन किया जाये तो वस्तु तथा कर सेवा को लेकर कोई परेशानी नहीं होगी. सभी को जीएसटी के तहत पंजीकरण कराने का निर्देश दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola