बाबुल ने निकाली बाइक रैली, सभा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मेयर जितेंद्र तिवारी के अभियान की जमकर की आलोचना इसीएल की जमीन पर बाजार शिफ्ट करने को बताया गैरकानूनी आसनसोल : केंद्रीय मंत्नी सह स्थानीय सांसद बाबुल सुप्रिय ने मंगलवार को मोटरसाइकिल रैली निकाली, जो रानीगंज से आरंभ होकर आसनसोल होती हुयी लच्छीपुर तक पहुंची. उन्होंने पदयात्ना करते हुए इलाके की परिक्र मा की. नियामतपुर […]
विज्ञापन
मेयर जितेंद्र तिवारी के अभियान की जमकर की आलोचना
इसीएल की जमीन पर बाजार शिफ्ट करने को बताया गैरकानूनी
आसनसोल : केंद्रीय मंत्नी सह स्थानीय सांसद बाबुल सुप्रिय ने मंगलवार को मोटरसाइकिल रैली निकाली, जो रानीगंज से आरंभ होकर आसनसोल होती हुयी लच्छीपुर तक पहुंची. उन्होंने पदयात्ना करते हुए इलाके की परिक्र मा की. नियामतपुर स्थित शिव मेला मैदान में आयोजित सभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम की क्लीन आसनसोल-ग्रीन आसनसोल अभियान पूरी तरह से फ्लाप है.
बारिश ने नगर निगम के दावों की पोल खोलकर रख दी है. अधिकांश वार्डों में पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं है और बारिश के पानी की निकासी की व्यवस्था भी नहीं की गयी है. ‘क्लीन आसनसोल-ग्रीन आसनसोल’ सिर्फ नाम बनकर रह गया है. क्लीन आसनसोल -ग्रीन आसनसोल के बैनर के नीचे ही खटाल दिख जायेंगे. उन्होंने मेयर जितेंद्र तिवारी को आडे हाथों लेते हुए कहा कि मेयर जितेंद्र तिवारी की रैलियों में कोयला, लोहा चोर जशामिल होत हैं.
इसीएल की जमीन पर नगर निगम का बोर्ड लगाकर बाजार शिफ्ट करने की बात कही जाती है. उन्होंने कहा कि इसीएल में किसी की भी रंगदारी नहीं
चलेगी. यदि राज्य सरकार को सही मायने में आसनसोल के निवासियों की चिंता है तो निगम को आदेश दे कि वो सरकारी जमीन पर बाजार शिफ्ट करे, न की इसीएल की जमीन पर. उन्होंने कहा कि इसीएल की जमीन बच्चों को खेलने केलिए छोड़ी गयी है. सरकारी जमीन पर तो भू-माफियाओं का कब्जा है, जिनके साथ तृणमूल नेताओं का चोली-दामन का साथ है
ऐसे में सरकारी जमीन उक्त माफियाओं से कैसे वापस लेंगे मेयर श्री तिवारी? उन्होंने कहा कि कुल्टी में पेयजल समस्या के निदान के लिए 925 करोड रु पये दिये गये थे, जिसका इस्तेमाल दूसरे जिलों के विकास में किया गया. वहीं सांसद फंड के दो करोड रु पये को मुख्यमंत्नी ममता बनर्जी पार्क बनाने में खर्च कर रही है. जनता विकास पसंद है और विकास में बाधा उत्पन्न करने वालों को जनता पसंद नहीं करती.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










