निगम प्रशासक के तौर पर एस अरुण ने संभाला पदभार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
दुर्गापुर : दुर्गापुर नगर निगम के वर्तमान बोर्ड की मियाद समाप्त हो जाने के बाद निगम के कार्य को बहाल रखने के लिए सरकार की ओर से प्रशासक के तौर पर नियुक्त एस अरुण प्रसाद ने गुरुवार को अपना कार्य संभाला. उल्लेखनीय है िक आइएएस अधिकारी श्री प्रसाद निगम के साथ एडीडीए के सीईओ का […]
विज्ञापन
दुर्गापुर : दुर्गापुर नगर निगम के वर्तमान बोर्ड की मियाद समाप्त हो जाने के बाद निगम के कार्य को बहाल रखने के लिए सरकार की ओर से प्रशासक के तौर पर नियुक्त एस अरुण प्रसाद ने गुरुवार को अपना कार्य संभाला. उल्लेखनीय है िक आइएएस अधिकारी श्री प्रसाद निगम के साथ एडीडीए के सीईओ का दायित्व भी संभाल रहे हैं. नगर निगम चुनाव होने तथा नये बोर्ड के गठन तक नगर निगम का कार्य प्रशासक ही देखेंगे.
गौरतलब है कि वर्ष 2012 के 29 जून को नगर निगम के वर्तमान बोर्ड का गठन हुआ था. इसकी मियाद इसी महीने पूरी हो गई थी. नियमानुसार मियाद पूरी होने के एक महीने पहले नये बोर्ड के गठन के लिए चुनाव की विज्ञप्ति जारी होनी चाहिये. परन्तु मियाद शेष होने के बाद भी चुनाव की तिथि मुकर्रर नहीं हो पाई है. प्रशासन ने चुनाव आयोग को छह अगस्त चुनाव कराने का प्रस्ताव भेजा है. चुनाव आयोग की ओर से अभी तक चुनाव की तिथि तय नहीं की गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










