राज्य के पूर्व वित्त मंत्री अमित मित्रा कोरोना से पीड़ित

राज्य के पूर्व वित्त मंत्री अमित मित्रा कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये हैं. रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद उन्हें सोमवार को दक्षिण कोलकाता के ढाकुरिया स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया.
कोलकाता. राज्य के पूर्व वित्त मंत्री अमित मित्रा कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये हैं. रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद उन्हें सोमवार को दक्षिण कोलकाता के ढाकुरिया स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. एक अधिकारी ने बताया कि अमित मित्रा (70) को जांच में कोरोना वायरस और ‘इन्फ्लुएंजा’ से संक्रमित पाये जाने के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया है. उन्हें कई अन्य बीमारियां भी हैं, लेकिन उनकी हालत स्थिर है.
डॉक्टर उनकी स्थिति पर नजर रख रहे हैं. मित्रा वर्तमान में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रधान मुख्य सलाहकार हैं और वे कुछ समय से अस्वस्थ हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




