सड़क हादसे में युवक की मौत

पुलिस ने मृत युवक का नाम नीलम कांति (35) बताया है.
पुरुलिया. सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी. गुरुवार शाम पुरुलिया शहर के देशबंधु रोड में यह हादसा हुआ. पुलिस ने मृत युवक का नाम नीलम कांति (35) बताया है. वह पुरुलिया शहर के भाठबांध इलाके का रहने वाला था. पुलिस तथा स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को देशबंधु रोड के समक्ष नीलम कांति की बाइक के साथ एक टोटो की जोरदार टक्कर हो गयी. जिसमें नीलम कांति घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे पुरुलिया देवेन महतो मेडिकल कॉलेज पहुंचाया. जहां उसकी हालत नाजुक होने के कारण उसे रात को ही झारखंड के अस्पताल में भेजने का निर्णय लिया गया अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही निलम कांति की मौत हो गयी. शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम पुरुलिया देवेन महतो मेडिकल कॉलेज में किया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




