हथियार बनाने के आरोपियों को सीआइडी हिरासत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 May 2017 8:11 AM
कोलकाता. सीआइडी ने दक्षिण 24 परगना के रवींद्र नगर में गौतम रॉय (52) के घर में हथियार बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया था. इस मामले में गौतम, मोहम्मद नशरुल और मोहम्मद शब्बीर आलम की गिरफ्तारी हुई थी. मंगलवार को तीनों आरोपियों को अलीपुर कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने तीनों को 10 दिनों […]
मंगलवार को तीनों आरोपियों को अलीपुर कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने तीनों को 10 दिनों के लिए सीआइडी हिरासत में भेजने का निर्देश दिया. सीआइडी सूत्रों के मुताबिक मोहम्मद नशरुल और मोहम्मद शब्बीर बिहार के मुंगेर जिले के मिर्जापुर के रहनेवाले हैं.
गौतम के घर में दोनों हथियार बनाकर महानगर, दक्षिण 24 परगना के विभिन्न इलाकों में सप्लाई करते थे. उक्त घर से 38 पीस 7.62 ऑटोमेटिक पिस्तौल, 38 मैगजीन व बड़ी संख्या में अर्धनिर्मित हथियार जब्त किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










