नौकरानी पर लाखों के जेवरात चोरी का आरोप
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 May 2017 8:03 AM
कोलकाता : घर में काम करने के दौरान नौकरानी द्वारा तीन लाख रुपये से ज्यादा कीमत के जेवरात चुराकर भागने का मामला सामने आया है. घटना गरफा इलाके के नजीर बागान रोड की है. घर की मालकिन बिजयनी रॉय ने इस घटना की शिकायत गरफा थाने में दर्ज करायी है. शिकायत में उन्होंने पुलिस को […]
इस बीच वह रोजाना घर की सफाई करके चली जाती थी. पुलिस को उन्होंने बताया कि 13 मई की शाम को जब वह घर लौंटी तब से अंजली घर में काम करने नहीं आयी.
तब संदेह होने पर उन्होंने घर की जांच शुरू की तो तीन लाख रुपये से ज्यादा कीमत के जेवरात आलमारी से गायब मिले. इसके बाद काफी बार अंजली को फोन करने के बावजूद उसका फोन बंद मिला जिसके बाद इसकी शिकायत उन्होंने गरफा थाने में दर्ज करायी. पुलिस ने फरार नौकरानी की तलाश शुरू कर दी है. हालांकि उसका पता नहीं चल सका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










