आरोपी दुष्कर्मी ने किया आत्मसमर्पण

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 May 2017 7:42 AM

विज्ञापन

सिलीगुड़ी. दुष्कर्म के एक मामले में आरोपी दुष्कर्मी ने पुलिस के सामने आखिरकार आत्मसमर्पण कर दिया है. भक्तिनगर थाना की पुलिस ने आरोपी को जलपाईगुड़ी जिला अदालत में पेश किया, जहां न्यायाधीश ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी और 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. आरोपी की शिनाख्त सूरज साह […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी. दुष्कर्म के एक मामले में आरोपी दुष्कर्मी ने पुलिस के सामने आखिरकार आत्मसमर्पण कर दिया है. भक्तिनगर थाना की पुलिस ने आरोपी को जलपाईगुड़ी जिला अदालत में पेश किया, जहां न्यायाधीश ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी और 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. आरोपी की शिनाख्त सूरज साह के रूप में हुई है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दुष्कर्म की यह वारदात सिलीगुड़ी नगर निगम क्षेत्र के 41 नंबर वार्ड में एक युवती के साथ घटित हुई थी. पीड़िता के मेडिकल जांच में भी इसकी पुष्टि हो चुकी है. आरोपी अबतक फरार था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola