सफलता: एंटी राउडी स्क्वाड की टीम ने दो हथियार सप्लायरों को दबोचा, पोस्ता में पिस्तौल लिये घूम रहे थे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 May 2017 7:41 AM
कोलकाता : गुप्त जानकारी के आधार पर लालबाजार के एंटी राउडी स्क्वाड (एआरएस) की टीम ने पोस्ता इलाके में सीआरपीएफ कैंप के पास से पिस्तौल के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया. दबोचे गये आरोपियों के नाम मुरसलिन शेख उर्फ मुसिन (50) मोहम्मद समसूद उर्फ शब्बीर (20) बताये गये हैं. इसमें मुसिन दक्षिण 24 परगना […]
उनके पास से आठ अर्द्धनिर्मित 7एमएम पिस्तौल व 17 सेमी फिनिस्ड 7एमएम पिस्तौल जब्त की गयी हैं. बुधवार को बैंकशाल अदालत में पेश करने पर दोनों को 18 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है.
प्राथमिक पूछताछ में दोनों ने बताया कि बिहार के मुंगेर जिले से लाकर हथियार के कल पूर्जे मोहम्मद समसूद हावड़ा स्थित मकान में लाकर रखता था, जहां से उन अर्द्धनिर्मित हथियारों की फिटिंग करने के बाद वह साथी मोरसेलिम शेख के साथ मिल कर कोलकाता के अलावा दक्षिण 24 परगना के विभिन्न इलाकों में सप्लाई करता था. दोनों सीआरपीएफ कैंप के पास हथियार लेकर किसे बेचने वाले थे, इस बारे में उनसे पूछताछ हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










