भांगड़ : जमीन विवाद में चाचा को चाकू घोंपा, मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 May 2017 8:12 AM
विज्ञापन
कोलकाता : दो परिवारों में जमीन विवाद की घटना में एक व्यक्ति की उसके भतीजे ने चाकू घोंप कर हत्या कर दी. यह घटना दक्षिण 24 परगना के भांगड़ की है. शुक्रवार की रात भांगड़ के चंदनेश्वर 2 नंबर काथीपाड़ा में यह घटना हुई. मृतक का नाम हुसैन तरफदार (55) है. वहीं आरोपी भतीजा रशीद […]
विज्ञापन
कोलकाता : दो परिवारों में जमीन विवाद की घटना में एक व्यक्ति की उसके भतीजे ने चाकू घोंप कर हत्या कर दी. यह घटना दक्षिण 24 परगना के भांगड़ की है. शुक्रवार की रात भांगड़ के चंदनेश्वर 2 नंबर काथीपाड़ा में यह घटना हुई. मृतक का नाम हुसैन तरफदार (55) है.
वहीं आरोपी भतीजा रशीद तरफदार घटना के बाद से फरार है. इस घटना को लेकर पूरे इलाके में आक्रोश है. परिस्थिति को देखते हुए काशीपुर व सोनारपुर थाने की पुलिस को वहां तैनात कर दिया गया है. सूत्राें के अनुसार दोनों परिवारों में जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था. शुक्रवार की रात को चंदनेश्वर बाजार से वापस लौटते समय हुसैन पर उसके भतीजे ने चाकू से वार कर दिया. घायल हुसैन ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. हुसैन का शव इलाके में पहुंचते ही लोग आक्रोशित हो उठे. लोगों ने थाने का घेराव कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










