कर्मचारियों के वेतन के 2.30 लाख रुपये ले भागा नौकर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 May 2017 8:37 AM
विज्ञापन
कोलकाता : कर्मचारियों को देने के लिए दिये गये दो लाख 30 हजार रुपये लेकर चिकित्सक का नौकर फरार हो गया. इस घटना के बाद फरार नौकर के खिलाफ चिकित्सक ने शेक्सपीयर सरणी थाने में शिकायत दर्ज करायी है. शिकायत करने वाले चिकित्सक का नाम डॉक्टर भाष्कर रॉय है. शिकायत में उन्होंने पुलिस कर्मियों को […]
विज्ञापन
कोलकाता : कर्मचारियों को देने के लिए दिये गये दो लाख 30 हजार रुपये लेकर चिकित्सक का नौकर फरार हो गया. इस घटना के बाद फरार नौकर के खिलाफ चिकित्सक ने शेक्सपीयर सरणी थाने में शिकायत दर्ज करायी है. शिकायत करने वाले चिकित्सक का नाम डॉक्टर भाष्कर रॉय है.
शिकायत में उन्होंने पुलिस कर्मियों को बताया कि वह लाइफ लाइन अस्पताल के एक मंजिल में कार्यरत अपने कर्मचारियों को तनख्वाह देने के लिए संजय पात्र नामक नौकर को दो लाख 30 हजार रुपये नगदी दिये थे, लेकिन वह रुपये लेकर फरार हो गया. इस मामले में शेक्सपीयर सरणी थाने की पुलिस ने बताया कि फरार नौकर के परिवारवालों से पूछताछ की जा रही है. संजय के दोस्तों का पता लगा कर उस तक पहुंचने की पुलिस कोशिश कर रही है, जिससे संजय तक पहुंचा जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










