हाबरा में आभूषण व्यापारी की हत्या
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Apr 2017 8:43 AM
कोलकाता़ : उत्तर 24 परगना जिला अंतर्गत हाबरा थाना क्षेत्र के बाउगाछी इलाके में एक आभूषण व्यापारी का शव मिला़ वह शुक्रवार रात से लापता था़ मृतक का नाम अजित दे बताया गया है़ पुलिस ने घटनास्थल से शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है़ पुलिस का प्राथमिक अनुमान है कि […]
कोलकाता़ : उत्तर 24 परगना जिला अंतर्गत हाबरा थाना क्षेत्र के बाउगाछी इलाके में एक आभूषण व्यापारी का शव मिला़ वह शुक्रवार रात से लापता था़ मृतक का नाम अजित दे बताया गया है़ पुलिस ने घटनास्थल से शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है़
पुलिस का प्राथमिक अनुमान है कि गला दबा कर अजित की हत्या की गयी है़ हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है़ प्राप्त जानकारी के अनुसार हाबरा थाना क्षेत्र के बाडेगाछी इलाके के स्कूल मोड पर अजित की एक आभूषण दुकान है़ परिजनों के अनुसार वह प्रतिदिन दुकान बंद कर रात 9 बजे के करीब घर लौटते थे़
शुक्रवार रात घर लौटने में देरी होने पर आसपास में पता लगाया गया, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला़ अंतिम बार उन्हें लगभग नौ बजे दुकान बंद करते समय देखा गया था़ शनिवार सुबह घर के बाहर एक मैदान में हाथ-पैर बंधा उसका शव पाया गया़ घटना के बाद से इलाके में उत्तेजना का माहौल है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










