रिवॉल्वर से डरा कर दिव्यांग किशोरी से दुष्कर्म
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Apr 2017 8:01 AM
विज्ञापन
कोलकाता : रिवॉल्वर दिखा कर 15 वर्षीय एक दिव्यांग किशोरी से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. घटना नेताजीनगर इलाके के लोटस पार्क के निकट नस्कर बागान की है. इस घटना की जानकारी के बाद पीड़ित किशोरी की मां ने नेताजीनगर थाने में शिकायत दर्ज करायी. इसके बाद पुलिस ने नाकतल्ला के विद्यासागर इलाका […]
विज्ञापन
कोलकाता : रिवॉल्वर दिखा कर 15 वर्षीय एक दिव्यांग किशोरी से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. घटना नेताजीनगर इलाके के लोटस पार्क के निकट नस्कर बागान की है.
इस घटना की जानकारी के बाद पीड़ित किशोरी की मां ने नेताजीनगर थाने में शिकायत दर्ज करायी. इसके बाद पुलिस ने नाकतल्ला के विद्यासागर इलाका निवासी सोमनाथ दास (22) को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक शिकायत में किशोरी ने अपनी मां को बताया कि 14 अप्रैल को सोमनाथ उसके इलाके में आया था. इसके पहले भी वह इलाके में आ चुका है. इसके कारण वह उससे बातें कर रही थी. इस दौरान उसे फुसला कर उसे सोमनाथ एक एकांत जगह में ले गया. इसके बाद उसे रिवाॅल्वर दिखा कर डराया और उसके साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद फिर से उसे रिवॉल्वर दिखा कर जुबान खोलने पर उसे जान से मारने की धमकी दी. इस दहशत के कारण वह इतने दिन जुबान बंद रख कर इस पीड़ा को अंदर ही अंदर सह रही थी.
अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसकी मां ने कारण पूछा, तब जाकर उसने सारी घटना अपनी मां को बतायी. इसके बाद पीड़ित बेटी को साथ लेकर उसकी मां नेताजी नगर थाना पहुंची और सोमनाथ के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी. पुलिस ने पीड़ित किशोरी की मेडिकल जांच करवा कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. एक दिव्यांग किशोरी के साथ घटी इस घटना के खुलासे के बाद से इलाके के लोग काफी गुस्से में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










