खुले में शराब पीने से मना करने पर रिवॉल्वर के बट से हमला

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Apr 2017 7:36 AM

विज्ञापन

कोलकाता : सड़क पर शराब पीने का विरोध करने पर एक युवक को बदमाशों ने घेरकर उसकी पिटाई की, फिर रिवॉल्वर के बट से उसका सिर फोड़ दिया. घटना करया इलाके के लोहापुल बाजार के पास रविवार रात की है. पीड़ित युवक मोहम्मद सद्दाम (22) ने अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद करया थाने में […]

विज्ञापन
कोलकाता : सड़क पर शराब पीने का विरोध करने पर एक युवक को बदमाशों ने घेरकर उसकी पिटाई की, फिर रिवॉल्वर के बट से उसका सिर फोड़ दिया. घटना करया इलाके के लोहापुल बाजार के पास रविवार रात की है. पीड़ित युवक मोहम्मद सद्दाम (22) ने अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद करया थाने में शिकायत दर्ज करायी. उसने पुलिस को बताया कि वह इएम बाइपास के पंचानन ग्राम में एक वैवाहिक कार्यक्रम से घर लौट रहा था.
पार्क सर्कस के पास लोहापुल पार कर वह लोहापुल बाजार से पास से गुजर रहा था. उसी समय उसकी नजर कुछ युवकों पर पड़ी, जो खुलेआम सड़क किनारे शराब पीकर बोतल सड़क पर फोड़ रहे थे. उसने युवकों को कहीं दूसरी जगह जाकर बोतल फेंकने को कहा. उसी समय चार से पांच की संख्या में बदमाश युवकों ने उसे घेर लिया और गाली-गलौज कर उसे पीटने लगे.
इतने में एक युवक ने जेब से रिवॉल्वर निकाल कर उसके बट से उसके सिर पर जोरदार प्रहार किया, जिससे उसका सिर फट गया. इसके बाद जख्मी हालत में वह जमीन पर गिर पड़ा. तभी बदमाश युवकों ने उसके सिर पर रिवॉल्वर तान कर उसे गोली मार देने की धमकी देकर वहां से फरार हो गये. पुलिस ने उसकी शिकायत दर्ज कर अज्ञात बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है. हालांकि इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola