सिलीगुड़ी : नदी किनारे से बरामद हुई किशोरी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Apr 2017 8:01 AM

विज्ञापन

सिलीगुड़ी. नदी किनारे घर जाने का राह ढूंढ़ रही एक नाबालिग को माटीगाड़ा पुलिस ने बरामद किया. बालिका के चेहरे और शरीर के दाग से लगता है कि उसके साथ ज्यादती की गयी है. पुलिस ने उसे तत्काल चाइल्ड इन नीड इंस्टीच्यूशन (सिनी) के हवाले कर दिया है. माटीगाड़ा थाना पुलिस से मिली जानकारी के […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी. नदी किनारे घर जाने का राह ढूंढ़ रही एक नाबालिग को माटीगाड़ा पुलिस ने बरामद किया. बालिका के चेहरे और शरीर के दाग से लगता है कि उसके साथ ज्यादती की गयी है. पुलिस ने उसे तत्काल चाइल्ड इन नीड इंस्टीच्यूशन (सिनी) के हवाले कर दिया है. माटीगाड़ा थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात सिलीगुड़ी नगर निगम के वार्ड नंबर 45 के पत्ती कॉलोनी इलाके से बालिका को बरामद किया गया है.

वह शाम से ही नदी किनारे बैठी अपने घर जाने का रास्ता तलाश रही थी. काफी समय नदी किनारे बैठा देख स्थानीय लोगों ने उससे सारा हाल पूछा और पुलिस को जानकारी दी. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नाबालिगा का घर दक्षिण बंगाल के वर्द्धमान जिला स्थित कालना के ठाकुरपाड़ा इलाके में हैं. उसकी उम्र 14 वर्ष है. कुछ वर्ष पहले ही उसके माता-पिता मर चुके हैं.

उसके बाद से वह अपनी मौसी से साथ रहती थी. करीब बीस दिन पहले उसकी मौसी ने उसे सिलीगुड़ी के प्रधान नगर इलाका निवासी अपने किसी रिश्तेदार के घर छोड़ गयी. वहां उससे घर का सारा काम लिया जाता था. थोड़ी सी गलती पर मारपीट की जाती थी. मंगलवार को वह बड़ी ही चतुराइ से अपना सामान लेकर घर जाने के लिये निकल गयी. उसे अपने घर का रास्ता पता नहीं है. भटकते-भटकते वह पत्ती कॉलोनी पहुंची और नदीं किनारे बैठी थी. एक छोटी सी बच्ची के पीठ पर बैग लदा देखकर स्थानीय लोगों को संदेह हुआ और पुलिस को जानकारी दी गयी. पुलिस ने नाबालिका को तत्काल सिनी को सौंप दिया है. उसके साथ अत्याचार करने वालों की तलाश की जा रही है.

पत्ती कॉलोनी निवासी प्रदीप मजुमदार ने बताया कि मंगलवार देर रात तक बच्ची को नदी किनारे बैठा देखकर उससे पूछताछ की गयी. उसने बताया कि उसकी मौसी उसे यहां किसी के घर में छोड़ गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola