मालदा में बस के धक्के से छात्रा की गयी जान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Apr 2017 8:14 AM
मालदा: गैर सरकारी बस के धक्के से एक छात्रा की मौत के बाद हबीबपुर थाना के मध्यमकेन्दुआ इलाके में माहौल तनावपूर्ण हो गया. यह सड़क दुर्घटना मंगलवार सुबह आठ बजे हुई है. छठी कक्षा की छात्रा की मौत से स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क गया. शव को लेकर इन लोगों ने सड़क जाम कर दिया. […]
छठी कक्षा की छात्रा की मौत से स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क गया. शव को लेकर इन लोगों ने सड़क जाम कर दिया. इसकी वजह से करीब दो घंटे से भी अधिक समय तक वाहनों की आवाजाही बंद हो गई. सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. मालदा, नालागोला सड़क जाम में सैकड़ों यात्री फंस गये. बाद में भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंची.
स्थानीय बीडीओ भी घटनास्थल पर आये. इन लोगों को भी आम लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा. काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद ग्रामीण शांत हुए और सड़क जाम खत्म करने पर सहमत हुए. बाद में कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने ट्राफिक को सामान्य किया. इलाके में अभी भी स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और वहां भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










