नोटबंदी के दौरान जमा 49 हजार रुपये गायब
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Apr 2017 8:56 AM
जलपाईगुड़ी: बैंक खाते में पैसा जमा करने के बाद भी पासबुक में उसे दर्ज नहीं किया गया है. इतना ही नहीं, खाते से भी पैसे गायब हो गये हैं. यह पैसे नोटबंदी के समय हजार तथा पांच सौ के नोट के रूप में जमा कराये गये थे. बार-बार बैंक अधिकारियों से गुहार लगाने का भी […]
तब से लेकर अब तक वह कई बार बैंक अधिकारियों का चक्कर काट चुकी हैं, लेकिन इसका कोई लाभ नहीं हुआ है. करीब चार महीने बीत जाने के बाद भी बैंक ने उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की. बाध्य होकर उन्होंने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज करा दी है. उन्होंने पूरे रुपये वापस करने की मांग की है. नारायणी दास के पति स्वामी रविदास एक व्यापारी हैं. उन्होंने करीब एक लाख रुपये अपने घर में जमा रखे थे. अचानक नोटबंदी हो जाने से वह परेशानी में पड़ गये. उन्होंने अपनी पत्नी को दो किश्तों में पुराने नोटों को बैंक खाते में जमा करने के लिए भेजा. आज उनके अपने ही पैसे का अता-पता नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










