लापता छात्र का पटरी पर मिला शव

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Jan 2017 8:16 AM

विज्ञापन

साइकिल से ट्यूशन पढ़ने गया था छात्र, साइकिल का कोई पता नहीं हावड़ा-खड़गपुर रेल सेक्शन के राजारामतल्ला स्टेशन के पास मिला शव मध्य हावड़ा के बेंटरा थाना अंतर्गत वृंदावन लेन का रहनेवाला था छात्र बैग से छात्र के घर का पता व मोबाइल नंबर निकाला गया हावड़ा : घर से ट्यूशन पढ़ने निकले एक छात्र […]

विज्ञापन
साइकिल से ट्यूशन पढ़ने गया था छात्र, साइकिल का कोई पता नहीं
हावड़ा-खड़गपुर रेल सेक्शन के राजारामतल्ला स्टेशन के पास मिला शव
मध्य हावड़ा के बेंटरा थाना अंतर्गत वृंदावन लेन का रहनेवाला था छात्र
बैग से छात्र के घर का पता व मोबाइल नंबर निकाला गया
हावड़ा : घर से ट्यूशन पढ़ने निकले एक छात्र का शव रेल पटरी पर मिलने से सनसनी फैल गयी. मृतक का नाम सुतीर्थ दास (15) है. वह नौवीं कक्षा का छात्र था. रविवार दोपहर उसका शव दक्षिण पूर्व रेलवे के हावड़ा-खड़गपुर रेल सेक्शन के राजारामतल्ला स्टेशन के पास मिला. मौके पर पहुंची सांतरागाछी जीआरपी ने शव को अपने कब्जे में ले लिया. छात्र की मौत कैसे हुई, इसे लेकर अभी भी रहस्य बरकरार है.
जानकारी के अनुसार, मध्य हावड़ा के बेंटरा थाना अंतर्गत वृंदावन लेन का रहनेवाला छात्र रविवार सुबह ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकला. वह ट्यूशन पढ़ने भी गया था, लेकिन वहां से निकलने के बाद फिर घर वापस नहीं लौटा.
समय पर नहीं लौटने पर घरवालों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. दोपहर बाद सांतरागाछी जीआरपी को खबर मिली कि रेल पटरी के बीच एक किशोर का शव पड़ा हुआ है. शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू हुई. रेल पटरी के पास पड़े छात्र के बैग से उसके घर का पता व मोबाइल नंबर निकाला गया व परिजनों को खबर दी गयी. परिजनों से इस बारे में पूछे जाने पर कहा कि आखिर सुतीर्थ क्यों वहां गया, यह उनकी भी समझ के बाहर है. साथ ही उसकी साइकिल भी अब तक नहीं मिली है. पुलिस परिजनों के बयान के आधार पर घटना की जांच कर रही है.
सुतीर्थ की मौत रेल लाइन पार करते हुए हादसे में हुई या किसी रंजिश के तहत किसी ने उसकी हत्या कर दी. इसकी जांच की जा रही है. जब वह साइकिल लेकर निकला था तो उसकी साइकिल कहां गयी?
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola